गोवर्धन पुलिस ने दबोचा नकली नोट के साथ शातिर

गोवर्धन पुलिस ने दबोचा नकली नोट के साथ शातिर
-गिरफ्तार अभियुक्त से बरामद किये 500-500 के पांच नकली नोट 
  मथुरा । गोवर्धन पुलिस द्वारा अधिकमास मेले में नकली नोट खपाने आये एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है जिसके कब्जे से 2500 रुपये नकली नोट तथा 5610 रुपये असली बरामद किए, थाना गोवर्धन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बिछुआ कुण्ड के पास नये टिर्री परिक्रमा मार्ग से एक अभियुक्त सौरभ पुत्र चन्द्रपाल सिंह निवासी ग्राम नंगला हीरा, थाना इगलास, जनपद अलीगढ़ को गिरफ्तार किया, अभियुक्त के कब्जे से 2,500 मूल्य के पांच नकली नोट (500-500 के) तथा 5,610 नकद भारतीय मुद्रा बरामद हुई ।
   अभियुक्त के विरुद्ध थाना गोवर्धन पर धारा 179, 180 बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई, अभियुक्त सौरभ ने पुलिस को बताया कि योगेश पुत्र नामालूम निवासी गांव उडम्बरा थाना इगलास जिला अलीगढ़ से असली 2500 रुपये के बदले नकली 5000 रुपये लिये थे क्योंकि योगेश नकली नोटों का काम करता है तो योगेश ने मुझे पांच हजार रुपये के नकली (500, 500 के नोट ) दिये थे, योगेश ने यह नोट अजीत पुत्र बनी सिंह निवासी गांव भरतपुर थाना इगलास जिला अलीगढ़ के घर ले गया था। 
  पुलिस के मुताबिक जहां योगेश ने अजीत से असली 10000 रुपये के बदले नकली 20000 रुपये (500, 500 के नोट ) लिये थे तथा उनमें से 5000 रुपये (500, 500 के 10 नोट ) मुझे दिये थे, अजीत को उसका साला मुकेश पुत्र नामालूम निवासी गांव कोंडरा थाना हरदुआगंज जिला अलीगढ़ नकली नोट लाकर देता है एक बार वह भी अजीत के साथ गाँव कोंडरा में मुकेश से नकली नोट लेने के लिए गया था तो अजीत अपने साले मुकेश से नकली नोटो की पूरी गड्डी लेकर आया था ।
   पुलिस पूछताछ के अनुसार योगेश से 2500 असली रुपयों के बदले में 5000 रुपये के नकली नोट लिये थे उनमें से 500 रुपये के पांच नोटों को ठेल ढकेल वालों को चला चुका था तथा गोवर्धन में चल रहे अधिक मास के मेले का फायदा उठाकर ये नकली नोट चलाने आया था, कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर थाना गोवर्धन, एसआई मोहनलाल थाना गोवर्धन आदि पुलिसकर्मी थे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1835589
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.