परीक्षा केन्द्रों की समीप बन्द रहेंगी फोटो स्टेट व साइबर कैफे की दुकानें
परीक्षा केन्द्रों की समीप बन्द रहेंगी फोटो स्टेट व साइबर कैफे की दुकानें
मथुरा । उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 (यूपी टेट) को सकुशल, निर्विघ्न, नकल विहीन, निष्पक्षता एवं सुचितापूर्वक सम्पन्न कराने के दृष्टिगत एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेटों, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों, मजिस्ट्रेटों, रिजर्व मजिस्ट्रेटों, केंद्र व्यवस्थापकों, सहायक नोडल अधिकारियों, केन्द्र प्रभारियों, जनपदीय नियंत्रण कक्ष प्रभारी आदि के साथ समीक्षा बैठक हुई ।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार ने अवगत कराया गया कि परीक्षा जनपद के 15 परीक्षा केन्द्रों पर दिनांक 2, 3 एवं 4 जुलाई को आयोजित की जाएगी, परीक्षा प्रातः 9:30 बजे से 12 बजे तक तथा अपराह्न 2:30 बजे से 5 बजे तक आयोजित होगी, 2 जुलाई को प्रथम पाली में 6343 अभ्यर्थी व द्वितीय पाली में 6343 अभ्यर्थी, 3 जुलाई को प्रथम पाली में 6344 अभ्यर्थी व द्वितीय पाली में 6719 अभ्यर्थी तथा 4 जुलाई को प्रथम पाली में 6720 अभ्यर्थी शामिल होंगे, परीक्षा के लिए 15 सेक्टर तथा 15 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है, उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कंट्रोल रूम, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अपर जिलाधिकारी ने ड्यूटी मजिस्ट्रेटों को सख्त निर्देश दिए कि सुरक्षा मानकों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें, उन्होंने निर्देश दिए कि ससमय सेंटर, केंद्रों में समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करे, परीक्षा से पूर्व सभी मजिस्ट्रेट केंद्रों का निरीक्षण करे। सभी मजिस्ट्रेट परीक्षा अवधि में परीक्षा केन्द्रों का अनिवार्य रूप से निरीक्षण, पर्यवेक्षण करे, उन्होंने कहा कि संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील परीक्षा केन्द्रों का विशेष रूप से सघन निरीक्षण करे, 2, 3 एवं 4 जुलाई को परीक्षा की समाप्ति तक परीक्षा केन्द्रों की समीपवर्ती समस्त फोटो स्टेट व साइबर कैफे की दुकानें बन्द रहेंगी ।







.jpeg)









