ऑनलाइन बुक की अर्टिगा कार, कार को लूट ले गये बदमाश
ऑनलाइन बुक की अर्टिगा कार, कार को लूट ले गये बदमाश
-शनिवार की देर रात मांट क्षेत्र देवरहा बाबा के आश्रम के निकट दिया घटना को अंजाम
मांट (मथुरा) । सनसनीखेज लूट की वारदात ने पुलिस को भी हैरत में डाल दिया है, शातिर बदमाशों ने अर्टिगा कार ऑनलाइन बुक किया और रास्ते में बमदाशों ने चालक को गाडी से फैंक दिया, इसके बाद बदमाश कार को लेकर फरार हो गये, इस दौरान वह चालक का फोन भी ले गये जिससे वह पुलिस को सूचना नही दे सके, इस घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया ।
घटना शनिवार की देर रात मांट क्षेत्र में देवराहा बाबा आश्रम के समीप घटी जबकि बदमाशों ने कार को होडल-हसनपुर से ऑनलाइन बुक किया था, कार में बैठे बदमाशों की संख्या तीन बताई जा रही है, थाना प्रभारी निरीक्षक जसबीर सिंह ने बताया कि घटना के अनावरण, लूटे गए माल की बरामदगी और अज्ञात मुल्जिमों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन विशेष टीमों को अलग-अलग दिशाओं में रवाना किया गया है, पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूल रूप से बिहार (जनपद सारन छपरा) के रहने वाले और वर्तमान में पालम गांव, दिल्ली निवासी पवन कुमार सिंह अपनी मारुति अर्टिगा कार चलाते हैं, शनिवार को तीन अज्ञात लोगों ने ऑनलाइन इस कार को मथुरा वृन्दावन घूमने के लिए बुक किया था, बदमाशों ने चालक के सिर पर प्लास से ताबड़तोड़ वार किए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए, इसके बाद बदमाश पीड़ित चालक को असहाय स्थिति में छोड़कर अर्टिगा कार और उनका ओप्पो मोबाइल लूटकर फरार हो गए, घटना के बाद पीड़ित ने थाना मांट पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई, मांट थाना पुलिस ने चालक की तहरीर पर तीन बदमाशों के खिलाफ लूट का अभियोग पंजीकृत किया है ।







.jpeg)









