स्वच्छ ब्रज अभियान : प्रमुख तीर्थस्थलों पर भी कराया जा रहा है सफाई कार्य

स्वच्छ ब्रज अभियान : प्रमुख तीर्थस्थलों पर भी कराया जा रहा है सफाई कार्य 
   मथुरा । हम सबने ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है अभियान अब जनसहभागिता का व्यापक स्वरूप लेता जा रहा है, उत्तर प्रदेश यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुणवीर सिंह बांके बिहारी के दर्शन के लिए वृंदावन पहुंचे, यहाँ उन्होंने इस अभियान में श्रमदान किया, उन्होंने उज्ज्वल ब्रज संस्था के सदस्यों के साथ पावन वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर स्वच्छता अभियान चलाते हुए श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को स्वच्छ ब्रज का संदेश दिया। 
  इसी क्रम में शनिवार को नगर निगम के उपसभापति मुकेश सारस्वत ने भी अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक के साथ अभियान में सहभागिता करते हुए स्वच्छता कार्य में श्रमदान किया तथा नागरिकों से इस जनअभियान से जुड़ने का आह्वान किया, महाअभियान में हार्टनेसफुल संस्था भी सक्रिय सहभागिता निभा रही है, उनके स्वयंसेवक इस सेवा कार्य में जुटे हुए हैँ, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान को गति प्रदान कर रही है ।
   जिलाधिकारी ने बताया कि ब्रज की स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर ब्रजवासी और प्रत्येक श्रद्धालु का धार्मिक कर्तव्य भी है, यदि ब्रज स्वच्छ रहेगा तो यहां आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था और अनुभव दोनों और अधिक दिव्य होंगे, इसी उद्देश्य के साथ ब्रज को स्वच्छ, सुंदर और विश्वस्तरीय धार्मिक पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है, इस अभियान को जन अभियान बनाने के लिए विभिन्न संगठन को भी जोड़ा जा रहा है ।
  गौरतलब रहे कि इस अभियान की रणनीति पिछले सप्ताह उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र और मंडलायुक्त आगरा नगेंद्र प्रताप सिंह यादव ने मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप जनपद के शीर्ष अधिकारियों की मौजूदगी में तैयार की थी, अभियान के अंतर्गत कोसीकलां नगर पालिका, गोवर्धन, गोकुल, बाजना, राया और नंदगांव नगर पंचायतों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है, वहीं गिरिराज परिक्रमा मार्ग, कोकिलावन, वृंदावन परिक्रमा तथा अन्य प्रमुख तीर्थस्थलों पर भी युद्धस्तर पर सफाई कार्य कराया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं पवित्र वातावरण मिल सके ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1868576
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.