सहकारिता मंत्रालय के पांच वर्ष पूरे होने पर शुरू हुआ सहकारिता सप्ताह

सहकारिता मंत्रालय के पांच वर्ष पूरे होने पर शुरू हुआ सहकारिता सप्ताह 
-एक जुलाई से महिला सदस्यता अभियान, दो को निबन्ध और वाद विवाद प्रतियोगिता 
   मथुरा । प्रदेश में सहकारिता मंत्रालय के स्थापना के पांच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ हो गया, 6 जुलाई तक आयोजित किये जा रहे सहकारिता सप्ताह के अन्तर्गत राज्य स्तरीय सहकारिता सम्मेलन से पूर्व सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर द्वारा वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से कार्यक्रम की रुपरेखा पर परिचर्चा की गयी ।
  उन्होंने बताया कि  30 जून को प्रात: 10 बजे इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान (मार्स हॉल) लखनऊ में राज्य स्तरीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा, सहकारिता सप्ताह के एक जुलाई से महिला सदस्यता अभियान चलाया जायेगा जिसमें कम से कम 100 नये महिला सदस्य बनाये जायेंगे, 2 जुलाई को निबन्ध प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, 3 जुलाई को डिजिटल डे मनाया जायेगा जिसके अन्तर्गत सहकारी समितियों से मात्र डिजिटल भुगतान के माध्यम से उर्वरक आदि का भुगतान किया जायेगा। 
   4 जुलाई को समिति स्तर पर शपथ कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें आपसी सहयोग एवं निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने का शपथ लिया जायेगा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष निरंजन सिंह धनगर द्वारा जनपद की सहकारी समितियों के सचिवों एवं अध्यक्ष से सहकारिता सप्ताह की सफलता हेतु उक्तानुसार कार्यक्रम आयोजन करने की अपील किया गया, इस दौरान बैंक के उपमहाप्रबन्धक दमन लाल शर्मा और जिले के सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता अभिषेक कुमार मिश्र मौजूद रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1868579
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.