स्वच्छता अभियान : ध्यान शिविर, आध्यात्मिक परिचर्चा का किया आयोजन
स्वच्छता अभियान : ध्यान शिविर, आध्यात्मिक परिचर्चा का किया आयोजन
मथुरा । स्वच्छता अभियान से पूर्व वृंदावन स्थित गीता शोध संस्थान के ओपन एयर थिएटर में हार्टफुलनेस फाउंडेशन के तत्वावधान में ध्यान शिविर एवं आध्यात्मिक परिचर्चा का आयोजन किया गया, शिविर में ध्यान, हृदय से जुड़ाव, प्रेम और आध्यात्मिक जीवन के महत्व पर चर्चा की गई ।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने कहा कि ब्रज की स्वच्छता का यह अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं, बल्कि जनभागीदारी का व्यापक आंदोलन है, जब संत समाज, प्रशासन, सामाजिक संस्थाएं और आम नागरिक एक साथ जुड़ेंगे, तभी ब्रज का प्राकृतिक और आध्यात्मिक वैभव सुरक्षित रह सकेगा, उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य लोगों में यह भावना विकसित करना है कि ब्रज की स्वच्छता ही ब्रज सेवा और ठाकुरजी की सच्ची सेवा है, ध्यान शिविर में मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप सिंह यादव, डीआइजी शैलेश कुमार पाण्डेय, डीएम चन्द्र प्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार, नगर आयुक्त ओजस्वी राज, एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ0 पंकज कुमार वर्मा, एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे ।







.jpeg)









