यमुना में डूब रहे थे श्रद्धालु, दो नाविकों ने बचाई उनकी जान
यमुना में डूब रहे थे श्रद्धालु, दो नाविकों ने बचाई उनकी जान
-श्रद्धालु को बचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल, लोगों ने की सराहना
मथुरा । विश्राम घाट पर रविवार सुबह करीब 10 बजे यमुना नदी में डूब रहे एक श्रद्धालु की जान बचा ली गई, नाव चलाने वाले दो सगे भाइयों विष्णु निषाद और भानु निषाद ने यमुना में छलांग लगाकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, विष्णु निषाद ने बताया कि वे अपनी नाव पर मौजूद थे जब उन्होंने नदी के बीच में एक व्यक्ति को डूबते हुए देखा, स्थिति की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने तुरंत पानी में छलांग लगा दी और श्रद्धालु तक पहुंचकर उसे संभाल लिया ।
वहीं उनके भाई भानु निषाद के अनुसार, राजा घाट की ओर से एक यात्री बहता हुआ उनकी तरफ आ रहा था, यात्री काफी देर तक खुद को बचाने का प्रयास करता रहा लेकिन फिर बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगा, आवाज सुनकर भानु ने भी अपनी नाव से यमुना में छलांग लगा दी, दोनों भाइयों ने मिलकर श्रद्धालु को सुरक्षित बाहर निकाला, इस घटना को घाट पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, वीडियो में दोनों नाविकों की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ स्पष्ट दिख रही है जिसकी सोशल मीडिया पर लोग सराहना कर रहे हैं, लोगों का कहना है कि विश्राम घाट के नाविक अक्सर श्रद्धालुओं की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और पहले भी कई लोगों की जान बचा चुके हैं, इस घटना के बाद प्रशासन ने श्रद्धालुओं से यमुना में स्नान करते समय गहरे पानी में नही जाने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है ।







.jpeg)









