बिजली के ट्रांसफार्मर और वाहन चुराने वाले गिरोह का हुआ खुलासा

बिजली के ट्रांसफार्मर और वाहन चुराने वाले गिरोह का हुआ खुलासा
-पुलिस ने गिरोह के सात सदस्यों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामान बरामद
   मथुरा । पुलिस ने बडी कामयाबी हासिल करते हुए वाहन और बिजली के ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है, पुलिस ने गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है, इनके कब्जे से भारी मात्रा में चोरी किया गया समाान बरामद किया गया है, 17 जुलाई को चोरी हुई स्विफ्ट डिजायर कार की जांच के दौरान पुलिस इस गिरोह तक पहुंची थी, पुलिस के मुताबिक यह गिरोह बडा है, गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटाई जा रही है, गिरोह के सदस्यों के गिरफ्तारी होने के बाद पुलिस ने चोरी की कई घटनाओं का भी खुलासा कर दिया है। 
  पुलिस के मुताबिक, गिरोह बलदेव, राया, महावन और जमुनापार समेत कई थाना क्षेत्रों में लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था, पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है, पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की स्विफ्ट डिजायर कार, तीन मोटरसाइकिलें, इन्वर्टर, बैटरी, बिजली के केबल और अन्य सामान बरामद किया है, गिरोह सुनसान स्थानों पर खड़े वाहनों, ट्रांसफार्मरों और बिजली उपकरणों को निशाना बनाता था, गिरफ्तार अधिकांश आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी है, उनके खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में पहले से मुकदमे दर्ज हैं, साथ ही चोरी के अन्य सामान की बरामदगी और गिरोह से जुड़ी अन्य वारदातों की भी जांच की जा रही है, पूछताछ में कई और मामलों के खुलासे की संभावना जताई जा रही है। 
  सीओ महावन संजीव कुमार राय ने बताया कि 17 जुलाई को सुरेंद्र बंसल की स्विफ्ट डिजायर कार चोरी होने के मामले में बलदेव थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था, घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई थीं, जांच, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर 18 जुलाई की देर रात पुलिस ने कार्रवाई कर गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजू उर्फ सूरज, दीपक, सोनू, दीपक उर्फ गूंगा, नरेश, मौसिम और आशीष के रूप में हुई है, पूछताछ में आरोपियों ने कई चोरी की वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की है, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की स्विफ्ट डिजायर कार (यूपी 85 सीएम 9288), तीन मोटरसाइकिलें, एक्साइड बैटरी, सोलर हाइब्रिड यूपीएस इन्वर्टर, बिजली के केबल और अन्य चोरी का सामान बरामद किया है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1931694
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.