ग्राम पंचायतों में छात्र, अधिकारियों ने किया श्रमदान

ग्राम पंचायतों में छात्र, अधिकारियों ने किया श्रमदान 
-स्वच्छता शपथ पत्र भरकर प्लास्टिक कूड़ा अलग करने का लिया संकल्प 
  मथुरा । प्लास्टिक मुक्त ब्रज की रज अभियान के प्रति ग्रामीण क्षेत्रों में छात्र, पंचायतों के प्रतिनिधि, व्यापारी व कर्मचारी भी जुड़ने में रूचि दिखा रहे हैं, सप्ताह में एक दिन चलने वाले इस अभियान का असर अब ग्रामीण क्षेत्रों में दिखाई देने लगा है, इस अभियान में मथुरा ब्लाक की ग्राम पंचायत छटीकरा, व राया की शिवली सहित सभी चयनित 57 ग्राम पंचायतों में स्वच्छता का वॉर का आयोजन किया गया, अब तक विभिन्न विद्यालय के लगभग 2500 छात्र, नोडल अधिकारी, सचिव, प्रशासक एवं व्यवसायियों ने जुड़कर श्रमदान करके लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया ।
   वहीं ग्रामीण क्षेत्र के 4504 परिवारों द्वारा स्वच्छता शपथ पत्र भर कर प्लास्टिक कूड़ा अलग करने, ग्राम को स्वच्छ रखने की सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए, ग्राम पंचायत शिवली विकासखंड राया में शनिवार स्वच्छता का वार कार्यक्रम के दौरान चौधरी हाकिम सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवली के  छात्र-छात्राओं के साथ सफाई कार्य करा कर ग्राम पंचायत की जनता को प्रोत्साहित किया, इस दौरान विद्यालय के छात्रों ने हम सब ने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है के नारे लगाए, व्यापारियों से आह्वान किया कि प्लास्टिक व पालीथिन को सड़क पर नहीं फेंके। दुकानों पर एकत्रित करके रखें। बाद में जब पंचायत का सफाई कर्मी प्लास्टिक लेने आए तो उसको बेच दें। 
   जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने बताया कि अब तक इन ग्राम पंचायतों में 12 कुंतल प्लास्टिक कूड़ा एकत्रित हुआ, इस प्लास्टिक के कूड़े को संबंधित ग्राम पंचायतें ग्रामीणों से  पाँच रुपये प्रति किलो के दर से खरीदेंगी, उसके बाद इस एकत्रित प्लास्टिक को रीसाइक्लिंग करने को प्लास्टिक संशोधन प्लांटों को बेचेंगी जिससे प्लास्टिक प्रबंधन के साथ ग्राम पंचायतें स्वच्छ बनेंगी, वहीं ग्रामीण व पंचायतों की आय भी होगी क्योंकि इस प्लास्टिक को अभी तक ग्रामीण व्यर्थ में सड़क पर फेंक देती हैं, उन्होंने कहा कि कोई भी अभियान बिना जन सहभागिता से पूरा नहीं हो सकता है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1931695
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.