संस्कार भारती ने रोपे पौधे, किया गायों का पूजन
संस्कार भारती ने रोपे पौधे, किया गायों का पूजन
-गोविंद गौशाला में आयोजित किया पौधा रोपण व गौ पूजन समारोह
मथुरा । संस्कार भारती महानगर द्वारा रविवार को पौधा रोपण व गौ पूजन समारोह नगर की गोविंद गौशाला में आयोजित किया गया, गौशाला के प्रांगण में संस्कार भारती के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सुबह-सुबह पहुंचकर और सबने मिलकर बड़े उत्साह के साथ पौधा रोपण किया, वृक्षारोपण के बाद गौमाता पूजन और आरती की गई, संस्कार भारती की ओर 160 किलो दलिया तैयार करा कर गायों को खिलाया गया ।
कार्यक्रम में महेश अग्रवाल, त्रिलोकीनाथ चौधरी और आनंद साड़ी वाले का विशेष सहयोग रहा, संस्कार भारती के अध्यक्ष अनूप माहेश्वरी ने पर्यावरण रक्षा और गौ सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला, कार्यक्रम के अंत में गोविंद गौशाला के प्रबंधक बलदेव प्रकाश शर्मा का उत्तरीय पहनाकर सम्मान किया, संस्था के उपाध्यक्ष सुभाय अग्रवाल एडवोकेट, उमेश गोयल, मनीष शोरावाला, हृदयेश शर्मा, उमा शर्मा, महामंत्री भारत भूषण सिंघल, सह महामंत्री चारु सिंघल सहित डॉ0 मधुबाला गर्ग, डॉ0 विनीता गुप्ता, पूजा माहेश्वरी, कृष्ण गोपाल सिंघल, नरेश बर्मन और करण सिंह आदि उपस्थित रहे ।







.jpeg)









