माध्यमिक शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, सौंपा 14 सूत्रीय मांगपत्र
माध्यमिक शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, सौंपा 14 सूत्रीय मांगपत्र
मथुरा । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पाण्डेय गुट) के प्रांतीय आह्वान पर शुक्रवार को जनपद के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के सैकड़ों शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया, इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 14 सूत्रीय मांगपत्र माध्यमिक वित्त एवं लेखा अधिकारी शैलेंद्र सिंह के माध्यम से सौंपा गया, प्रदेशीय उपाध्यक्ष डॉ0 सुरेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला मंत्री शिवम शर्मा, कोषाध्यक्ष नम्रता निरंजन ने कहा कि लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान नही होने से शिक्षकों में असंतोष व्याप्त है ।
.jpg)
ज्ञापन में पुरानी पेंशन योजना की बहाली, शिक्षा सेवा अधिनियम-2023 में सेवा सुरक्षा संबंधी प्रावधानों की पुनर्स्थापना, तदर्थ शिक्षकों का नियमितीकरण, एनपीएस की विसंगतियों का समाधान, राज्य कर्मचारियों की भांति त्रिस्तरीय प्रोन्नति, व्यावसायिक एवं कंप्यूटर शिक्षकों को पूर्ण शिक्षक का दर्जा, राजकीय शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष किए जाने, 50 प्रतिशत महंगाई भत्ते को मूल वेतन में समायोजित कर वेतन निर्धारण, रिक्त प्रधानाचार्य पदों पर शीघ्र नियुक्ति, कैशलेस चिकित्सा योजना का दायरा बढ़ाकर सेवानिवृत्त, मदरसा, आईसीएसई एवं सीबीएसई शिक्षकों को शामिल करने सहित कुल 14 मांगें शामिल हैं।
प्रदर्शन के उपरांत माध्यमिक वित्त एवं लेखा अधिकारी शैलेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा गया, इसकी प्रतिलिपि माध्यमिक शिक्षा मंत्री, अपर मुख्य सचिव (माध्यमिक शिक्षा) तथा शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) को भी भेजी गई, इस दौरान प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार मिश्रा, उमेश चंद, बृजेश कुमार, जुगल कुमार, पारुल शर्मा, शिव कुमार निगम, संजय वर्मा, विनोद कुमार शुक्ला, डॉ0 राकेश कुमार राही, विश्वजय सिंह, दिमान सिंह, संग्राम सिंह, श्रीनिवास शर्मा, पारस, सत्य प्रकाश सारस्वत, चतुर शिरोमणि शर्मा, ललित शर्मा, प्रशांत शर्मा, करण बाबू, रवि कुमार, गोपाल सिंह, संजीव सिंह, सुशील भारद्वाज, प्रियंका शर्मा, शालिनी शर्मा, रेखा, सीमा मिश्रा, गीता यादव, दीपक शर्मा, शिवानी, ऊष्मा शर्मा, अरुण झा, अंजलि वर्मा, प्रीति पांडे, विपिन, विष्णु कानोरिया, विजय शर्मा, पंकज कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहे ।







.jpeg)







