ई रिक्शे में छूटा श्रद्धालु का बैग, सत्यापन कर लौटाया बैग
ई रिक्शे में छूटा श्रद्धालु का बैग, सत्यापन कर लौटाया बैग
मथुरा । गोवर्धन धाम में गिरिराज महाराज की परिक्रमा करने आए ग्रेटर नोएडा के श्रद्धालु का बैग ई रिक्शे में छूट गया जिसमें लाइसेंसी पिस्टल, दो मैगजीन, मोबाइल और जरूरी दस्तावेज थे, सूचना मिलते ही गोवर्धन पुलिस ने बैग बरामद कर सत्यापन के बाद पूरा सामान श्रद्धालु को सुरक्षित सौंप दिया ।
.jpg)
जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा निवासी लोकेश पुत्र तुलाराम बृहस्पतिवार को गिरिराज महाराज की परिक्रमा और दर्शन के लिए गोवर्धन आए थे, परिक्रमा के दौरान ई-रिक्शे से यात्रा करते समय उनका बैग वाहन में ही छूट गया, बैग में लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन, पहचान पत्र, एटीएम व डेबिट कार्ड, मोबाइल फोन, पावर बैंक तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे, बैग खोने की सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने बैग को सुरक्षित बरामद कर लिया, इसके बाद लोकेश को थाने बुलाकर सामान का सत्यापन कराया गया और सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बैग व उसमें रखा पूरा सामान उन्हें सौंप दिया गया, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि समय रहते बैग बरामद हो जाने से किसी भी संभावित दुर्घटना या दुरुपयोग की आशंका टल गई, अपना सामान सुरक्षित वापस मिलने पर लोकेश ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि गिरिराज महाराज की कृपा और पुलिस की सक्रियता से उनका कीमती सामान सुरक्षित वापस मिल गया ।







.jpeg)







