नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने वाला वांछित गिरफ्तार
नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने वाला वांछित गिरफ्तार
चौमुहां (मथुरा) । थाना जैंत पुलिस को कानून व्यवस्था और सुरक्षा के मोर्चे पर एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, पुलिस टीम ने एक नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है, इसके साथ ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया है ।
.jpg)
पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग और अपराधियों की धरपकड़ के लिए गश्त पर थी, इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मघेरा चौराहा पर बाटी रोड की तरफ घेराबंदी की, सुबह करीब 9:15 बजे पुलिस ने वांछित अभियुक्त को धर दबोचा, पकड़े गए आरोपी की पहचान गौरव खन्ना (उम्र करीब 19 वर्ष) पुत्र अजय खन्ना के रूप में हुई है, वह मोहल्ला जनकपुरी, थाना सिविल लाइंस, जिला मुजफ्फरनगर का निवासी है, आरोपी के खिलाफ थाना जैंत में पहले से ही मुकदमा धारा 137(2) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत मामला दर्ज था जिसमें वह वांछित चल रहा था।
पुलिस ने पीड़िता की बरामदगी और मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमे में कड़ी कानूनी धाराओं का इजाफा किया है, अब अभियुक्त गौरव खन्ना के खिलाफ पूर्व में दर्ज धारा के अलावा भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 64(1), 87, 115(2), 352, 351(2) और अत्यंत गंभीर 3,4 पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई है, थाना जैंत पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है ।







.jpeg)







