बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के बाद बुजुर्ग महिला की हुई मौत
बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के बाद बुजुर्ग महिला की हुई मौत
वृंदावन । ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में बुधवार को दर्शन करने आई दिल्ली निवासी 60 वर्षीय महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई, उमसभरी गर्मी और भीड़ के बीच महिला मंदिर में दर्शन करने पहुंची थीं, दर्शन के बाद मंदिर से बाहर निकलते ही उनकी हालत बिगड़ गई और वह चबूतरे पर बेहोश होकर गिर पड़ीं ।
.jpg)
दिल्ली की मधुबन कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय चांदनी सिक्का बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे अपनी केयरटेकर संगीता अवस्थी और कार चालक लक्ष्मी प्रसाद के साथ ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पहुंचीं, दर्शन के बाद वह गेट संख्या चार से बाहर निकलीं और चबूतरे पर बैठकर प्रसाद ग्रहण किया तथा पानी पिया, इसी दौरान उन्हें अचानक चक्कर आने लगे और वह बेहोश हो गईं, सुरक्षा गार्डों ने तत्काल मंदिर में तैनात चिकित्सकों को सूचना दी ।
.jpg)
चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद महिला को एंबुलेंस से जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा, अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, महिला की मौत के बाद केयरटेकर और चालक बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को लेकर दिल्ली रवाना हो गए, बताया जा रहा है कि उमसभरी गर्मी और भीड़ के दबाव के बीच महिला की तबीयत बिगड़ी थी, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम के अभाव में नहीं हो सकी ।
.jpg)







.jpeg)











