प्राथमिक विद्यालय में बांटे गए टैबलेट, स्मार्ट तरीके से पढ़ेंगे बच्चे

प्राथमिक विद्यालय में बांटे गए टैबलेट, स्मार्ट तरीके से पढ़ेंगे बच्चे
  मथुरा । बेसिक शिक्षा विभाग और सारथी एजुकेशन एनजीओ के संयुक्त तत्वावधान में आज ग्राम नवादा के प्राथमिक विद्यालय में छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। इस पहल के तहत कक्षा 2 से 5 तक के बच्चों को डिजिटल माध्यम से गणित विषय की पढ़ाई कराई जाएगी, इस तरह की आधुनिक शैक्षणिक व्यवस्था लागू करने वाला मथुरा पूरे उत्तर प्रदेश का पहला जनपद बन गया है। 


  इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर जानकारी देते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने कहा कि डिजिटल तकनीक के प्रयोग से गणित जैसे विषय को बच्चों के लिए सरल, रोचक और व्यावहारिक बनाया जा सकेगा, इससे प्राथमिक स्तर पर शिक्षा की गुणवत्ता में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस अभिनव पहल के लिए जिलाधिकारी सीपी सिंह के मार्गदर्शन और सारथी एजुकेशन एनजीओ के सहयोग का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।


   जिलाधिकारी सीपी सिंह के मार्गदर्शन में 19 अगस्त को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं ‘सारथी एजुकेशन’ संस्था द्वारा जनपद मथुरा के विकासखंड मथुरा के 50 परिषदीय विद्यालयों का चयन किया गया। इसके तहत कक्षा एक से 5 में अध्ययनरत बच्चों के निपुण कार्यक्रम को एक नई दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अवगत कराया कि एनजीओ ‘सारथी एजुकेशन’ द्वारा पूरे प्रदेश में सर्वप्रथम इस जनपद का चयन किया गया है, जिससे परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चे लाभान्वित होंगे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1984093
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.