महंगाई से आम जनता का बिगड़ा बजट, जीना हुआ मुहाल

महंगाई से आम जनता का बिगड़ा बजट, जीना हुआ मुहाल
-खाद्य पदार्थों और सब्जियों के बढ़ते दामों से ग्राहक परेशान, दुकानदार की भी बढ़ी लागत 
  मथुरा । लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी का घरेलू बजट बिगड़ गया है, खाद्य पदार्थों, सब्जियों, किराना और रोजमर्रा की जरूरतों का सामान महंगा होने से लोगों को पहले के मुकाबले अधिक खर्च करना पड़ रहा है, इसका सबसे ज्यादा असर मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों पर दिखाई दे रहा है, स्थानीय बाजारों में सामान के बढ़े दामों को लेकर ग्राहकों और छोटे दुकानदारों के बीच आए दिन नोकझोंक की स्थिति बन रही है । 


  ग्राहक महंगे दामों को लेकर दुकानदारों से सवाल करते हैं जबकि दुकानदारों का कहना है कि उन्हें भी थोक बाजार से सामान पहले की तुलना में अधिक कीमत पर खरीदना पड़ रहा है, खरीदारी करने पहुंचे लोगों का कहना है कि कुछ समय पहले जिस बजट में घर का जरूरी सामान आसानी से आ जाता था, अब उसी सामान के लिए अधिक पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। सब्जियों और खाद्य सामग्री की कीमतों में बढ़ोतरी ने रसोई का खर्च भी बढ़ा दिया है। दूसरी ओर छोटे दुकानदार भी महंगाई से परेशान हैं। 


  उनका कहना है कि सामान महंगा खरीदने के बाद कम कीमत पर बेचना संभव नहीं है, मुनाफा पहले ही कम है और खर्च बढ़ने के कारण कारोबार चलाना मुश्किल होता जा रहा है, कई बार ग्राहक कीमत कम करने की मांग करते हैं, जिससे विवाद की स्थिति बन जाती है, दुकानदारों का कहना है कि वे ग्राहकों से विवाद नहीं चाहते लेकिन बढ़ी हुई लागत के कारण उन्हें सामान की कीमत बढ़ानी पड़ती है, वहीं उपभोक्ताओं ने बाजार में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर निगरानी बढ़ाने और जमाखोरी व कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, महंगाई की मार से जहां ग्राहक परेशान हैं, वहीं छोटे दुकानदार भी आर्थिक दबाव में हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन को बाजार में कीमतों की नियमित जांच करानी चाहिए, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके और दुकानदारों तथा ग्राहकों के बीच होने वाले विवाद भी कम हों ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1984090
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.