नगर निगम ने की जनसुनवाई, पहुंची 10 शिकायत

नगर निगम ने की जनसुनवाई, पहुंची 10 शिकायत
  मथुरा । मंगलवार को नगर निगम कार्यालयों में लगे समाधान दिवस के दौरान भूतेश्वर स्थित नगर निगम कार्यालय में अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह एवं सुनीता कुमारी ने जनसुनवाई की एवं सिटी जोन जनरल गंज कार्यालय में अवर अभियंता अजय कुमार द्वारा जन सुनवाई की गई, वृंदावन जोनल कार्यालय में सहायक नगर आयुक्त नीरज शर्मा ने लोगों की शिकायतों को सुना ।


  जनसुनवाई के दौरान भूतेश्वर जोन में कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुई, वृंदावन जोन में कुल 11 शिकायत प्राप्त हुई है, संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त हुयी शिकायत का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत कराया जाये, जनसुनवाई में सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक, मुख्य अभियंता निर्माण संजय सिंह, महाप्रबंधक जल मोहम्मद अनवर ख्वाजा, सहायक अभियंता जल हेमेंद्र गौतम, पशु चिकित्सा अधिकारी से संतोष पाल,अवर अभियंता विद्युत यंत्र की शैलेश आदि उपस्थित रहे ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1983195
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.