जन्माष्टमी की तैयारियों को लेकर हुई नगर निगम की समीक्षा बैठक

जन्माष्टमी की तैयारियों को लेकर हुई नगर निगम की समीक्षा बैठक
-25 अगस्त से पूर्व सभी भंडारा आयोजकों को कराना होगा पंजीकरण-नगर आयुक्त
  मथुरा । धर्मनगरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व के अवसर पर उमड़ने वाली लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए नगर निगम ने तैयारियों की रफ्तार तेज कर दी है, नगर आयुक्त ओजस्वी राज की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें नगर निगम के सभी प्रमुख विभागाध्यक्ष मौजूद रहे, नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि इस वर्ष की व्यवस्थाएं पिछले वर्षों की तुलना में अधिक भव्य, सुव्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए तथा सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं ।


  बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था, थीम आधारित वॉल पेंटिंग, सिटी ब्यूटीफिकेशन, फसाड लाइटिंग, पेयजल, स्वच्छ शौचालय, भंडारा पंजीकरण, ट्रैफिक, पार्किंग, अतिक्रमण हटाने और 24×7 कंट्रोल रूम जैसी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई, नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने भंडारा आयोजकों के कम पंजीकरण पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को निर्देश दिए कि 25 अगस्त से पूर्व सभी भंडारा आयोजकों का पंजीकरण अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए, ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो ।


  शहर को आकर्षक स्वरूप देने के लिए मुख्य अभियंता (निर्माण) संजय सिंह को कृष्ण लीला की थीम पर आधारित उच्च गुणवत्ता वाली वॉल पेंटिंग एवं प्रमुख सड़कों की पेच मरम्मत का कार्य समय से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, वहीं विद्युत अनुभाग को सभी हाईमास्ट एवं स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने, इंसुलेटिव टेपिंग कराने तथा प्रमुख स्थलों पर फसाड लाइट लगाने के निर्देश दिए गए जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और किसी भी मार्ग पर अंधेरा न रहे, पेयजल एवं स्वच्छता व्यवस्था को लेकर महाप्रबंधक (जल) मोहम्मद अनवर ख्वाजा को लीकेज रोकने, पर्याप्त टैंकर, प्याऊ एवं मोबाइल शौचालयों की व्यवस्था पूर्व से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, शौचालयों की नियमित सफाई हेतु कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई जाएगी । 


  नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे स्वयं फील्ड में उतरकर नियमित निरीक्षण करें और व्यवस्था की सतत निगरानी करें जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नही हो, बैठक में अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह, अपर नगर आयुक्त सुनीता कुमारी, सहायक नगर आयुक्त नीरज शर्मा, सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक, महाप्रबंधक (जल) मोहम्मद अनवर ख्वाजा, मुख्य अभियंता (निर्माण) संजय सिंह, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी नरेंद्र कुमार, पशु कल्याण अधिकारी संतोष पाल, क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक महेश चंद्र एवं अवर अभियंता शैलेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1983189
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.