जिलाधिकारी से की खाद बीज विक्रेता की शिकायत

जिलाधिकारी से की खाद बीज विक्रेता की शिकायत 
-ग्रामीणों ने लगाया अभद्रता और ब्लैक में खाद बेचने का आरोप
  मथुरा । सरकार की ओर से किसानों को उचित मूल्य पर खाद और बीज उपलब्ध कराने के लिए जगह-जगह अधिकृत खाद-बीज विक्रेताओं की दुकानें संचालित की जा रही हैं लेकिन कुछ दुकानदारों पर किसानों से मनमानी कीमत वसूलने और निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर खाद बेचने के आरोप सामने आते रहते हैं, ऐसा ही एक मामला मथुरा के थाना महावन क्षेत्र के गांव कारब से सामने आया है, सोमवार को गांव के कई ग्रामीण खाद-बीज विक्रेता की शिकायत लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे ।


  ग्रामीणों ने दुकानदार पर अभद्र व्यवहार करने और ब्लैक में खाद बेचने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की, ग्रामीण छत्रपाल और करुआ ने आरोप लगाया कि खाद-बीज विक्रेता किसानों को निर्धारित उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध नहीं करा रहा था और महंगे दामों पर खाद बेच रहा था, ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत प्रशासन से किए जाने के बाद अधिकारी मौके पर जांच के लिए पहुंचे ।
 ग्रामीणों का आरोप है कि जांच के दौरान गांव में लोग एकत्रित हो गए जिसके बाद दुकानदार ने कथित तौर पर ग्रामीणों के साथ विवाद करते हुए पथराव और मारपीट कर दी, इस घटना में करुआ को गंभीर चोटें आने की बात कही गई है, घटना से नाराज गांव के लोग सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और पूरे मामले की शिकायत करते हुए दुकानदार के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की, ग्रामीणों ने प्रशासन से किसानों को खाद-बीज निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध कराने और घटना में दोषी लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1983194
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.