अवैध कॉलोनी पर चला विप्रा का बुलडोजर, किया ध्वस्त

अवैध कॉलोनी पर चला विप्रा का बुलडोजर, किया ध्वस्त
-छाता में प्राधिकरण ने बाउंड्रीवॉल और सड़क तोड़ी, बिना मंजूरी विकसित हो रही थी कॉलोनी
  मथुरा । मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने सोमवार को छाता क्षेत्र में अनधिकृत कॉलोनी के खिलाफ कार्रवाई की, प्राधिकरण की टीम ने करीब 15 हजार वर्गमीटर में विकसित की जा रही कॉलोनी की बाउंड्रीवॉल और सड़क को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया, प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक छाता में केडी मेडिकल कॉलेज के सामने एनएच-19 पर ‘वशुधारा वैशली’ नाम से कॉलोनी विकसित की जा रही थी, इसे अर्थ हाउसिंग एलएलपी कंपनी की ओर से विनय कुमार चौहान और राकेश चौधरी के माध्यम से विकसित किया जा रहा था ।


   अधिकारियों का कहना है कि कॉलोनी के विकास के लिए प्राधिकरण से कोई स्वीकृति नहीं ली गई थी, मामले में उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 की संबंधित धाराओं के तहत वाद दर्ज किया गया था, मामले की सुनवाई के बाद प्राधिकरण ने 17 जून 2026 को ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया था, निर्धारित समय में विकासकर्ता की ओर से अनधिकृत निर्माण नहीं हटाया गया, इसके बाद सोमवार को प्रवर्तन दल जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचा और कॉलोनी की बाउंड्रीवॉल व सड़क को ध्वस्त कर दिया ।


  यह कार्रवाई एमवीडीए की उपाध्यक्ष लक्ष्मी नागप्पन के निर्देशन और सचिव आशीष कुमार के नेतृत्व में की गई, प्रवर्तन दल ने करीब दो घंटे तक कार्रवाई करते हुए अनधिकृत कॉलोनी के निर्माण को हटा दिया, सचिव आशीष कुमार ने कहा कि जिले में बिना मानचित्र स्वीकृति और नियमों के विपरीत विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है, अनधिकृत कॉलोनियों के निर्माण को किसी भी स्थिति में बढ़ावा नहीं दिया जाएगा, उन्होंने कहा कि अवैध और अनधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ प्राधिकरण की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1983188
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.