मथुरा पहुंची राजीव गांधी ज्योति सद्भावना यात्रा, किया स्वागत
मथुरा पहुंची राजीव गांधी ज्योति सद्भावना यात्रा, किया स्वागत
-तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर से प्रारंभ हुई यात्रा 19 अगस्त को पहुंचेगी दिल्ली
मथुरा । राजीव गांधी ज्योति सद्भावना यात्रा राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और सद्भावना का संदेश लेकर तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर से प्रारंभ होकर मंगलवार की दोपहर 2:30 बजे मथुरा पहुँची, यात्रा के गोवर्धन चौराहा पहुंचने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने गर्मजोशी से स्वागत किया ।
.jpg)
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजीव गांधी ने अपने जीवनकाल में देश को आधुनिक सोच और तकनीकी विकास की दिशा दी, उनकी प्रेरणा से ही आज हम एकता और सद्भावना का संदेश लेकर आगे बढ़ रहे हैं, यह यात्रा केवल स्मरण नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प है, उन्होंने बताया कि यह 35वीं यात्रा विभिन्न राज्यों से होते हुए 19 अगस्त को नई दिल्ली पहुँचेगी, इसके बाद 20 अगस्त को इस यात्रा का समापन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की स्मृति स्थल वीर भूमि पर होगा ।
.jpg)
गोवर्धन चौराहा पर उमड़े जनसमूह ने यह स्पष्ट कर दिया कि राजीव गांधी के आदर्श आज भी लोगों के दिलों में जीवित हैं और उनकी प्रेरणा से समाज में एकता और सद्भावना की भावना निरंतर प्रबल होती रहेगी, यात्रा का स्वागत करने वालों में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि, उमेश शर्मा, आदित्य तिवारी, अप्रतिम सक्सैना, पंकज चौधरी, बलवीर प्रधान, हाशिम हुमेंर, रवि वाल्मीकि, रमेश कश्यप, खुशी राम पटेल, पुनीत शर्मा, नदीम अहमद, करन निषाद, अशोक निषाद, धीरज शर्मा, धर्मेंद्र प्रधान, दीपक दीक्षित, अमित दीक्षित, महेश चौबे, सरवन अहमद, आशीष अग्रवाल, अबरार कुरेशी, जिलानी कादरी, राजेश कुमार सहित आदि कांग्रेस जन थे ।
.jpg)







.jpeg)











