सर्वाेदयी ब्राह्मण विकास संस्थान ने प्रतिभाओं का किया सम्मान
सर्वाेदयी ब्राह्मण विकास संस्थान ने प्रतिभाओं का किया सम्मान
मथुरा । सर्वाेदयी ब्राह्मण विकास संस्थान द्वारा चित्रकूट मसानी पर आयोजित 44वें मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह में 417 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक श्रीकांत शर्मा, स्वामी रामदेव नंद, डॉ0 देवेंद्र शर्मा, शोभाराम शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा, मुन्ना भैया, अनिल कौशिक, रोहित सर्राफ, घनश्याम हरियाणा, चेतन स्वरूप पाराशर, पंकज शर्मा एडवोकेट, सोहनलाल शर्मा, नारायण प्रसाद शर्मा, डॉ0 जमुना शर्मा, विनीत शर्मा, शशि शर्मा, विजय रिडवा, पीपी शर्मा, मुकट मनी शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती एवं भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया ।
.jpg)
कार्यक्रम की शुरुआत संचालिका शशि शर्मा व कीर्ति शर्मा द्वारा मां शारदे वंदना तथा वंदे मातरम के सामूहिक गायन से हुई, इसके पश्चात सभी छात्रों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया, शशांक पाठक एवं सहयोगियों द्वारा स्वस्ति वाचन किया गया जबकि संस्था की वार्षिक गतिविधियों की रूपरेखा दिवाकर आचार्य ने प्रस्तुत की, समारोह में हाईस्कूल के दो छात्रों को डेस्कटॉप कंप्यूटर प्रदान किए गए, रिया शर्मा और तन्मय शर्मा को विशेष सम्मान दिया गया, शांति देवी मेमोरियल सेवा ट्रस्ट की ओर से इंटर के भूमि उपाध्याय और शिवांगी शर्मा को लैपटॉप भेंट किए गए।
.jpg)
इसके अलावा 13 छात्रों को स्मार्टफोन प्रदान किए गए जिनमें पारुल शर्मा, मधु शर्मा, राधिका जोशी, सुहानी शर्मा, जया पांडे, अंशुल भार्गव, लव शर्मा, तरुण झा, सार्थक उपाध्याय, साक्षी शर्मा, दीक्षा शर्मा और माही पाठक शामिल रहे। अन्य सभी विद्यार्थियों को गिफ्ट, सम्मान पत्र, मेडल, पटका, अगरबत्ती, मिठाई, स्मारक पत्रिका और पंचांग देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लॉटरी के माध्यम से एक अतिरिक्त स्मार्टफोन रिचा शर्मा को प्रदान किया गया ।
.jpg)
स्वामी रामदेव नंद ने विद्यार्थियों को देश की धरोहर बताया, श्रीकांत शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि मोबाइल का उपयोग केवल पढ़ाई के लिए करना चाहिए और यदि मन एकाग्र न हो तो भजन करना चाहिए, डॉ0 देवेंद्र शर्मा ने कहा कि विद्या ही ऐसा धन है जिसे कोई चुरा नहीं सकता और मेहनत ही सफलता की कुंजी है, संस्था के सचिव नारायण प्रसाद शर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजन निरंतर होते रहेंगे, मुरलीधर शर्मा, बिहारी लाल गोस्वामी, हीरालाल मैथिल, राकेश गौड़, सुरेंद्र, श्यामा चरण गोस्वामी, ललित गोस्वामी, नीतू सिंह, प्रधानाचार्य पन्नालाल शर्मा, राम गोपाल शर्मा, माधुरी शर्मा, रुचि द्विवेदी, ममता भारद्वाज, सरोज शर्मा, पंकज शर्मा, महेंद्र दत्ताचार्य, राजकुमार गौतम, राजकुमार नल वाले, कन्हैया लाल शर्मा, भगवान साहू, अनुराग पाठक का विशेष सहयोग रहा ।







.jpeg)











