अभेद्य सुरक्षा चक्र के मध्य होंगे जन्माष्टमी पर वासुदेव नंदन के दर्शन
अभेद्य सुरक्षा चक्र के मध्य होंगे जन्माष्टमी पर वासुदेव नंदन के दर्शन
मथुरा । श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर और ईदगाह क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता बनाने के लिए पुलिस लाइन स्थित सभागार में एक उच्चस्तरीय सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया, इस बैठक में प्रदेश और जोन स्तर के शीर्ष प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों सहित विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, गोष्ठी के दौरान श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर एवं ईदगाह क्षेत्र के सुरक्षा प्रबंधन की बिंदुवार समीक्षा की गई ।
.jpg)
.jpg)
अधिकारियों ने भीड़ नियंत्रण, प्रवेश-निकास व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र की समीक्षा करते हुए सुरक्षा को आधुनिक मानकों के अनुसार ढालने पर विचार-विमर्श किया, हाई पावर कमेटी की इस बैठक के उपरांत वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थल निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, बैठक में सभी एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सुरक्षा का मजबूत और त्रिस्तरीय खाका तैयार करने पर विशेष बल दिया गया ।
.jpg)
बैठक में पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) अमरेन्द्र कुमार सेंगर, अपर पुलिस महानिदेशक (आईबी) विनीता शर्मा, अपर पुलिस महानिदेशक (आगरा जोन) सुवेन्द्र कुमार भगत, पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) प्रकाश चन्द्र, पुलिस महानिरीक्षक (सीआरपीएफ) अनिल कुमार, मण्डलायुक्त (आगरा) नगेन्द्र प्रताप, पुलिस उपमहानिरीक्षक (पीएसी आगरा) सत्येन्द्र कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक (आगरा परिक्षेत्र) शैलेश कुमार पाण्डेय और उपसचिव (साम्प्रदायिकता नियंत्रण प्रकोष्ठ, गृह विभाग) अरविन्द कुमार चौबे उपस्थित रहे, इसके अतिरिक्त डीएम चन्द्र प्रकाश, एसएसपी श्लोक कुमार, नगर आयुक्त ओजस्वी राज, एमवीडीए उपाध्यक्ष लक्ष्मी एन., सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी आशना चौधरी तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे ।
.jpg)







.jpeg)











