बिजली चोरी के 61 मामलों कराई गई है एफआईआर
बिजली चोरी के 61 मामलों कराई गई है एफआईआर
मथुरा । विद्युत चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने, विद्युत राजस्व में वृद्धि करने व विद्युत हानियों में कमी लाने के उद्देश्य से मुख्य अभियंता, मथुरा क्षेत्र, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निर्देशन में जनपद मथुरा में व्यापक विशेष चेकिंग एवं छापेमारी अभियान चलाया गया, अधिशासी अभियंता आशीष गुप्ता के नेतृत्व में नरसी विहार, गोपाल धाम एवं महेन्द्र नगर क्षेत्रों में सघन विद्युत चेकिंग की गई, इस दौरान शुभम अग्रवाल, सहायक अभियंता एवं राकेश यादव, अवर अभियंता सहित विभागीय टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए विद्युत चोरी के 10 प्रकरण पकडे गए जिनमें कुल 38 किलोवाट का विद्युत भार विद्युत चोरी के रूप में पाया गया ।
.jpg)
इसी क्रम में विजिलेंस टीम के साथ संयुक्त अभियान के अंतर्गत एसडीओ मनीष बंसल, विजिलेंस प्रभारी अरुण कुमार तथा अवर अभियंता सुशील कुमार के नेतृत्व में गाँव माधुरी कुंड क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, अभियान के दौरान विद्युत चोरी के 10 प्रकरण पकडे गए जिनमें 29 किलोवाट का विद्युत भार विद्युत चोरी के रूप में पाया गया, इसके अतिरिक्त राया टाउन, टेंटिगांव, मनागढी, साइट-बी, बैठेंन एवं चौमुहां क्षेत्रों में संबंधित उपखण्ड अधिकारियों के नेतृत्व में विशेष चेकिंग एवं छापामार अभियान चलाया गया ।
.jpg)
अभियान के दौरान विद्युत संयोजनों, मीटरों, सर्विस केबल, विद्युत लाइनों एवं परिसरों की गहन जांच की गई, सम्पूर्ण अभियान के दौरान विद्युत चोरी के प्रकरण पाए जाने पर कुल 61 प्रकरणों में विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा 135 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कराई गई, इन प्रकरणों में कुल 142 किलोवाट का विद्युत भार विद्युत चोरी के रूप में पकडा गया, विद्युत चोरी की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों एवं हाई लॉस फीडरों को चिन्हित कर विशेष चेकिंग अभियान निरंतर चलाए जा रहे हैं।
.jpg)
मुख्य अभियंता राजीव गर्ग के अनुसार अभियानों का उद्देश्य विद्युत चोरी पर प्रभावी नियंत्रण, लाइन लॉस में कमी, विद्युत राजस्व में वृद्धि तथा ईमानदार उपभोक्ताओं को गुणवत्ता पूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना है, विद्युत विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई है कि विद्युत का उपयोग वैध विद्युत संयोजन एवं स्वीकृत भार के अंतर्गत ही करें तथा विद्युत चोरी अथवा किसी भी प्रकार की अनियमितता से दूर रहें, विद्युत चोरी करते हुए पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध विद्युत अधिनियम एवं प्रचलित नियमों के अंतर्गत कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी, विद्युत चोरी के विरुद्ध यह विशेष चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा ।







.jpeg)











