बिजली की समस्या को लेकर केंद्रीय मंत्री से भाजपाइयों ने की मुलाकात

बिजली की समस्या को लेकर केंद्रीय मंत्री से भाजपाइयों ने की मुलाकात 
   मथुरा । मथुरा-वृंदावन क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने और उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने को लेकर भाजपा महानगर के जिला मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा एवं पूर्व पार्षद विजय शर्मा ने केंद्रीय राज्य ऊर्जा मंत्री श्रीपाद नाइक से दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की, इस दौरान मथुरा की विद्युत व्यवस्था से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं उनके स्थायी समाधान को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया ।


   मुलाकात के दौरान श्याम शर्मा एवं विजय शर्मा ने मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में लगातार बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, बार-बार होने वाली अघोषित विद्युत कटौती पर प्रभावी अंकुश लगाने, जर्जर विद्युत लाइनों एवं उपकरणों को दुरुस्त कराने तथा स्थानीय उपभोक्ताओं को विद्युत विभाग से संबंधित आ रही समस्याओं के शीघ्र समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया, श्याम शर्मा ने कहा कि मथुरा धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से देश-दुनिया में महत्वपूर्ण स्थान रखता है, यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक आते हैं, ऐसे में मथुरा-वृंदावन की विद्युत व्यवस्था का सुदृढ़ और निर्बाध होना अत्यंत आवश्यक है। 


   उन्होंने कहा कि विद्युत कटौती एवं अन्य तकनीकी समस्याओं के कारण आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ व्यापारियों, धार्मिक स्थलों तथा पर्यटन से जुड़े लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है इसलिए क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को आधुनिक एवं मजबूत बनाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना की आवश्यकता है, पूर्व पार्षद विजय शर्मा ने क्षेत्र की स्थानीय विद्युत समस्याओं से केंद्रीय राज्य ऊर्जा मंत्री को अवगत कराते हुए कहा कि कई स्थानों पर उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति, ट्रांसफार्मर, लाइन एवं अन्य तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ता है ।


   केंद्रीय राज्य ऊर्जा मंत्री श्रीपाद नाइक ने श्याम शर्मा एवं विजय शर्मा द्वारा रखे गए सभी विषयों को गंभीरता से सुना और मथुरा की विद्युत व्यवस्था से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक सहयोग एवं सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया, केंद्रीय मंत्री ने क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को लेकर रखे गए सुझावों को महत्वपूर्ण बताते हुए संबंधित स्तर पर आवश्यक प्रयास किए जाने की बात कही, मुलाकात के दौरान नरेश शर्मा बब्बू, दीपक नागर, बांके लाल लोधी, मनोज लोधी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1983190
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.