कर्मयोग से सशक्त प्रशासन विषय पर हुई कार्यशाला

कर्मयोग से सशक्त प्रशासन विषय पर हुई कार्यशाला 
-राष्ट्रीय संयोजक ने अधिकारियों को सुझाए व्यावहारिक पहलू
  मथुरा । कलेक्ट्रेट सभागार में ब्रह्माकुमारीज के प्रशासनिक सेवा प्रभाग द्वारा जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए कर्मयोग से सशक्त प्रशासन विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम देशभर में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया ।


  ब्रह्माकुमारीज के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू से आए मुख्य वक्ता डॉ0 बिन्नी सरीन ने कहा कि प्रशासनिक जिम्मेदारियों का निर्वहन केवल पद और अधिकार के माध्यम से नहीं, बल्कि सकारात्मक दृष्टिकोण, निस्वार्थ भावना, धैर्य एवं कर्मयोग की भावना से किया जाए तो जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है, प्रशासनिक सेवा प्रभाग के राष्ट्रीय संयोजक हरीश ने कहा कि तनावपूर्ण परिस्थितियों में संतुलित मन, स्पष्ट निर्णय क्षमता और सकारात्मक व्यवहार प्रभावी प्रशासन की आधारशिला हैं, पूर्व डिविजनल कमिश्नर सीताराम मीणा ने बताया कि राजयोग के अभ्यास ने उन्हें चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में मानसिक संतुलन बनाए रखने तथा सही एवं प्रभावी निर्णय लेने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया ।


   सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी कृष्णा दीदी ने प्रतिभागियों को राजयोग मेडिटेशन का गहन अनुभव कराया, प्रतिभागियों ने कार्यशाला के विषय एवं प्रस्तुत विचारों की सराहना करते हुए इसे प्रशासनिक जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायी बताया, एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्रा सहित जिला प्रशासन के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में मनोज, पूजा, अंजली, गौरी, मनोहर, सौरभ, कमल, उमेश, सचिन आदि का विशेष योगदान रहा।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1984099
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.