ट्रैक्टर व 1 लाख के पुरस्कार के साथ सम्पन्न हुई आखिरी कुश्ती

ट्रैक्टर व 1 लाख के पुरस्कार के साथ सम्पन्न हुई आखिरी कुश्ती
-दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ठाकुर ओम प्रकाश सिंह ने किया सम्मानित 
  चौमुहां । थाना जैंत क्षेत्र के गांव राल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य दंगल एवं कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, दंगल में क्षेत्र सहित आसपास के जनपदों से आए नामी पहलवानों ने अपने दांव-पेच और दमखम का प्रदर्शन किया, बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों एवं कुश्ती प्रेमियों ने मुकाबलों का आनंद लिया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ठाकुर ओम प्रकाश सिंह ने शिरकत की, आयोजकों एवं ग्रामीणों ने उनका स्वागत एवं सम्मान किया ।
  राज्य मंत्री ठाकुर ओम प्रकाश सिंह ने पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कुश्ती हमारी प्राचीन भारतीय परंपरा और ब्रज की माटी से जुड़ा खेल है, ऐसे आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलने के साथ युवाओं में अनुशासन, शारीरिक क्षमता और खेल भावना का विकास होता है, दंगल का मुख्य आकर्षण आखिरी कुश्ती रही, जिसमें रामेश्वर यादव पहलवान, हाथरस और विक्रम पहलवान, जानू आमने-सामने उतरे, मुख्य अतिथि ठाकुर ओम प्रकाश सिंह ने दोनों पहलवानों के हाथ मिलवाकर इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले का शुभारंभ कराया, आखिरी कुश्ती के लिए एक ट्रैक्टर एवं 1 लाख की पुरस्कार राशि रखी गई थी, दंगल के दौरान पहलवानों के शानदार दांव-पेच पर पूरा मैदान तालियों और जयकारों से गूंजता रहा । 
  ठाकुर ओम प्रकाश सिंह ने आयोजन समिति को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के पारंपरिक खेल आयोजनों को निरंतर बढ़ावा देने का आह्वान किया, इस दौरान ठाकुर नरेंद्र सिंह, ठाकुर महावीर प्रधान,ठाकुर सोरन मेंबर,ठाकुर चंदन सरपंच, ठाकुर ओमप्रकाश प्रधान,ठाकुर राम सिंह, ठाकुर बीमा मुकद्दम, ठाकुर जयराम काका, ठाकुर विश्वंभर पहलवान, ठाकुर विजेंद्र पहलवान,ठाकुर मुनेश आयोजन समिति के पदाधिकारी, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2009144
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.