नगर निगम सुनवाई : भूतेश्वर जोन में पहुंचे 8 फरियादी, 2 का निस्तारण
नगर निगम सुनवाई : भूतेश्वर जोन में पहुंचे 8 फरियादी, 2 का निस्तारण
मथुरा । नगर निगम में प्रत्येक मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में नगर निगम के तीनों कार्यालयों में लोगों की समस्याओं को सुना गया, अधिकारियों ने मौके पर ही यथा संभव समस्याओं के समाधान का प्रयास किया, जिन समस्याओं का मौके पर समाधान संभव नहीं हो सका उनके समाधान के लिए निर्देश दिये गये हैं। .jpg)
मंगलवार को नगर निगम मथुरा-वृंदावन के भूतेश्वर स्थित मुख्य कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया, नवागत अपर नगर आयुक्त प्रियंका सिंह ने नागरिकों की शिकायतें सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई और निर्धारित समयसीमा में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, साथ ही वृंदावन जोन में सहायक नगर आयुक्त नीरज शर्मा तथा सिटी जोन जनरल गंज कार्यालय में अवर अभियंता अजय कुमार ने भी क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं, इस दौरान नगर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे ।
भूतेश्वर जोन में कुल 8 शिकायतें दर्ज की गईं, इनमें निर्माण विभाग की 4, लाइट विभाग की 2, स्वास्थ्य विभाग की 2 तथा जलकल विभाग की एक शिकायत शामिल रही, इनमें से स्वास्थ्य एवं लाइट विभाग से संबंधित 2 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, अपर नगर आयुक्त प्रियंका सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों को अनावश्यक रूप से लंबित नही रखा जाए और प्रत्येक प्रकरण का प्रभावी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को त्वरित राहत मिल सके ।



















