जिलाधिकारी ने की पोषण अभियान की समीक्षा, दिए सख्त निर्देश

जिलाधिकारी ने की पोषण अभियान की समीक्षा, दिए सख्त निर्देश
   मथुरा । जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति और जिला अभिसरण समिति की बैठक आयोजित की गई, बैठक में कुपोषण उन्मूलन, आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए, बैठक में जिले में संचालित पोषण योजनाओं की प्रगति, कुपोषण की स्थिति तथा विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई । 
  डीएम ने निर्देश दिए कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का आधार सत्यापन शीघ्र पूरा कराया जाए तथा सभी पात्र गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण कर फेस रिकग्निशन के माध्यम से सत्यापन सुनिश्चित किया जाए, उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पात्र महिलाओं को समय पर डीबीटी के माध्यम से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया, बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों पर समयबद्ध पोषाहार वितरण, पोषण ट्रैकर ऐप पर नियमित डेटा अपडेट, टीकाकरण, एनीमिया नियंत्रण और जनजागरूकता कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। 
  जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि राशन वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, गंभीर एवं मध्यम कुपोषित बच्चों का शत-प्रतिशत चिन्हांकन कर उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराने और नियमित फॉलोअप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, बिजली, बच्चों के लिए टेबल-चेयर तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी योगेंद्र सिंह, जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे, बीएसए रतन कीर्ति, डीआईओएस राघवेंद्र सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल, जिला पूर्ति अधिकारी संजीव कुमार सहित सभी सीडीपीओ एवं एसीडीपीओ मौजूद रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2030627
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.