वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर में प्रमाण पत्र वितरण समारोह सम्पन्न

वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर में प्रमाण पत्र वितरण समारोह सम्पन्न
  मथुरा । वृंदावन सेवा संस्थान द्वारा संचालित वीएसएस वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर का दशवां पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह गोपाल वाटिका में आयोजित हुआ, अध्यक्षता करते हुए संस्थान अध्यक्ष लक्ष्मण सर्राफ ने कहा कि वृंदावन सेवा संस्थान पिछले छह वर्षों से बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है, संस्थान द्वारा कंप्यूटर, सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर जैसे रोजगारपरक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं ।
  प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से समारोह में 9 सिलाई मशीन, 28 ब्यूटी पार्लर किट एवं मशीनें तथा प्रमाणपत्र प्रदान किए गए, विश्वनाथ गुप्ता ने बताया कि ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण में नीलम एवं कोमल अग्रवाल ने प्रथम, राधिका अग्रवाल ने द्वितीय तथा मानसी एवं रानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, सिलाई प्रशिक्षण में गौरी, पारुल, कोमल, प्रिया, प्राची, शिखा, महक, मीरा एवं रागिनी को पुरस्कार स्वरूप सिलाई मशीन प्रदान की गई, मुख्य अतिथि डॉ0 अंजू सूद ने प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि आत्मनिर्भर बालिका देश, समाज और परिवार के लिए गौरव होती है, उन्होंने छात्राओं को अपने हुनर का उपयोग करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया ।
   सम्मानित अतिथि अंशुल बजाज ने कहा कि जितने अधिक हाथ कार्य करेंगे, परिवार, समाज और देश की प्रगति उतनी ही तेजी से होगी, उन्होंने कहा कि महिलाओं को रोजगार एवं कौशल से जोड़ना विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, विशिष्ट अतिथि अशोक अग्रवाल ने कहा कि आज की महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर परिवार एवं समाज की जिम्मेदारियां निभा रही हैं, अनुराधा अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, पीहू दास, सविता शर्मा, सायना अब्बासी, संध्या अग्रवाल, अंबिका अग्रवाल, सीमा मिश्रा, डॉ0 सचिन अग्रवाल, धनेन्द्र अग्रवाल, डॉ0 सतीश मिश्रा, अजय बंसल, इंद्रपाल शर्मा, गिरधारी, मुकेश अग्रवाल, लोकेश अग्रवाल, निर्भय अग्रवाल, ओम प्रकाश उपस्थित रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2030623
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.