नशा मुक्त भारत अभियान के तहत निकाली गई रैली

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत निकाली गई रैली
  मथुरा । नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत किशोरी रमण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन किया गया, कार्यक्रम 11 यूपी बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल विक्रांत त्यागी, सेना मेडल के निर्देशानुसार हुआ, इसमें किशोरी रमण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज एवं किशोरी रमण इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने सहभागिता की ।
   महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 (डॉ0) प्रवीण कुमार अग्रवाल ने कैडेट्स को नशे से होने वाली सामाजिक एवं आर्थिक हानियों के बारे में बताया, लेफ्टिनेंट डॉ0 कपिल कौशिक ने कैडेट्स को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई, फर्स्ट ऑफिसर विशंभर दयाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की, मेजर नूतन कुमार के नेतृत्व में निकली रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, सूबेदार जसविंदर सिंह ने कैडेट्स से नशा मुक्ति से संबंधित नारे लगवा कर आमजन को जागरूक किया, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 अशोक कुमार कौशिक एवं डॉ0 नवीन अग्रवाल ने कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया, इस दौरान प्रो0 राजेश गौतम, डॉ0 राजेश सारस्वत एवं डॉ0 रामदत्त मिश्रा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2030622
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.