प्राथमिक विद्यालय में हुआ ‘मेरे सपनों का भारत’ अभियान का शुभारंम्भ

प्राथमिक विद्यालय में हुआ ‘मेरे सपनों का भारत’ अभियान का शुभारंम्भ
  मथुरा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे ‘सेवा पखवाड़ा’ के अंतर्गत विकासखंड मथुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय, असगरपुर में “मेरे सपनों का भारत” अभियान कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया, कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया, इसके उपरांत अतिथियों का राधा कृष्ण की मनमोहक छवि भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। 
  इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण, सेवा, संस्कार और ‘विकसित भारत’ की संकल्पना के प्रति जागरूकता पैदा करना तथा उनके भीतर सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना रहा, कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण के प्रति दिखी ऊर्जा और अलख की जमकर सराहना की तथा बच्चों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन किया, मुख्य अतिथि किशन चौधरी ने कहा, युवा पीढ़ी और विद्यार्थी ही देश की असली ताकत हैं, उन्होंने बच्चों को कड़ी मेहनत, उच्च नैतिक संस्कारों और निःस्वार्थ सेवा भाव के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया । 
  इस दौरान अन्य अतिथियों ने भी देश की प्रगति में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संस्कारों की भूमिका पर प्रकाश डाला, कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर अपने विचार व रचनात्मक सोच साझा की, इस दौरान मंडल अध्यक्ष सतोहा अजय सिंह राजावत, पार्षद लक्ष्मण सैनी, उपाध्यक्ष वीर सिंह गुर्जर, पूर्व उपाध्यक्ष शिवराम शर्मा, ठा0 नारायण सिंह, नितिन भारद्वाज, हेमंत बघेल, नोडल अधिकारी सौरभ, खंड शिक्षा अधिकारी तथा विद्यालय की प्राचार्या समेत क्षेत्र के नागरिक एवं शिक्षक उपस्थित रहे ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2030625
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.