सांझी महोत्सव का मंगलवार को होगा शुभारंभ, 10 समापन

सांझी महोत्सव का मंगलवार को होगा शुभारंभ, 10 समापन 
  मथुरा । उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद एवं जीएलए विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिवसीय सांझी महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार को प्रातः 11 बजे होगा, रसखान समाधि परिसर में 10 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले महोत्सव में सांझी कला की विभिन्न विधाओं के साथ कार्यशालाएं, संगोष्ठियां, भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, समारोह में जीएलए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ0 अनूप गुप्ता, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के एसीईओ राजीव पांडेय, गोकुल के चेयरमैन संजय दीक्षित और महावन के चेयरमैन मंजूदेवी सहित अन्य अतिथि मौजूद रहेंगे ।
   महोत्सव के समन्वयक चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार ने बताया कि प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से शाम पांच बजे तक  सांझी कला और शाम पांच बजे से रात 8ः30 बजे तक संस्कृतिक कार्यक्रम और संगोष्ठी होंगी, महोत्सव में स्कूली बच्चों, गृहणियों और चित्रकला में रुचि रखने वाले लोगों को भी अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा, कोई भी प्रतिभागी अपना कैनवास और रंग लेकर महोत्सव स्थल पर आकर सांझी कला को अपनी कल्पना के अनुरूप आकार दे सकते हैँ, पांच दिनों में तैयार होने वाली सांझियां व चित्रकृतियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी, सहभागिता के इच्छुक कलाकार एवं अन्य लोग अनुपम यादव से मोबाइल नंबर 8979837572 पर संपर्क कर सकते हैं ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2046430
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.