चिकित्सक डॉ0 भरत गुप्ता और डॉ. अंजू गुप्ता हुए सम्मानित
चिकित्सक डॉ0 भरत गुप्ता और डॉ. अंजू गुप्ता हुए सम्मानित
मथुरा । चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जनपद के फिजिशियन डॉ0 भरत गुप्ता एवं वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉप अंजू गुप्ता को सम्मानित किया गया है, दोनों चिकित्सकों को फूड एंड न्यूट्रिशन क्षेत्र में उनके योगदान के लिए विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया, गोवा के एक होटल में आयोजित 6जी वर्ल्ड कांग्रेस ऑन मेडिसिन एंड न्यूट्रिशन 2026 के दीक्षांत समारोह में दोनों चिकित्सकों को सम्मानित किया गया ।.png)
समारोह में फूड एवं न्यूट्रिशन क्षेत्र के विशेषज्ञों की मौजूदगी में डॉ0 भरत गुप्ता और डॉ0 अंजू गुप्ता की चिकित्सा सेवाओं एवं सामाजिक योगदान की सराहना की गई, समारोह में वक्ताओं ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में केवल रोग का उपचार ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए संतुलित आहार, पोषण व जीवनशैली के प्रति लोगों को जागरूक करना भी जरूरी है, चिकित्सकों के अनुभव और मरीजों के प्रति उनकी सेवाओं को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया गया ।
डॉ0 भरत गुप्ता जनपद मथुरा के वरिष्ठ चिकित्सकों में शामिल हैं और लंबे समय से चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, इससे पूर्व भी उन्हें चिकित्सा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न सम्मानों से नवाजा जा चुका है, उनके कार्यों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना का उल्लेख किया गया है, डॉ0 अंजू गुप्ता भी चिकित्सा क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रही हैं, समारोह में उनके चिकित्सकीय योगदान एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भूमिका की सराहना की गई, डॉ0 अंजू गुप्ता ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनीकॉलोजी सोसायटी की अध्यक्ष और आकाश सिम्स हॉस्पिटल की वरिष्ठ प्रसूति एवं स्त्रीरोग विशेषज्ञ है ।













