जेल से रिहा होकर मथुरा पहुंचे कांग्रेसियों का किया जोशीला स्वागत
जेल से रिहा होकर मथुरा पहुंचे कांग्रेसियों का किया जोशीला स्वागत
-कांग्रेसियों ने पुराने घर वापिसी पर पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा का किया अभिनंदन
मथुरा । आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन करने और स्लोगन लिखने के आरोप में गिरफ्तार किये गये कांग्रेस कार्यकर्ता जमानत पर आगरा जिला कारागार से बाहर आये हैं, मथुरा पहुंचने पर कांग्रेसियों ने अपने साथियों का जोरदार स्वागत किया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर, अनिल यादव, मनोज गौड़, पंकज चौधरी, राजा गौतम, विक्रम बाल्मीकि, उमेश शर्मा, राजेश कुमार और जेल की यातनाएं सहकर लौटे समस्त क्रांतिकारी युवा कार्यकर्ताओं की सकुशल रिहाई पर उनका स्वागत किया गया ।.png)
जेल से बाहर आये कांग्रेसियों के साथ जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी देने के साथ आगे की रणनीति बताई, पूर्व मंत्री श्याम शर्मा भी इस दौरान मौजूद रहे, उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस परिवार में अपने इस भव्य स्वागत से में अत्यंत अभिभूत हूं, कांग्रेस पार्टी ही देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने की एकमात्र उम्मीद है, ज्ञानेश कुमार के आवास पर हुई वोट चोरी के खिलाफ हमारे क्रांतिकारी युवा साथियों ने जेल जाकर यह साबित किया कि कांग्रेस का खून डरता नहीं है, उन्होंने कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि मेरे अनुभव और आपके जोश से मिलकर हम इस अहंकारी सत्ता की ईट से ईट बजा देंगे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि पुलिस की लाठियां और जेल की सलाखों के दम पर जनता की आवाज को दबाने का मुगालता पालने वाली सरकार कान खोलकर सुन ले कांग्रेस का सिपाही झुकाने वाला नहीं है, ज्ञानेश कुमार द्वारा सरेआम लोकतंत्र की हत्या कर जनता के जनमत की वोट चोरी की गई है, इसके खिलाफ हमारी जंग जारी रहेगी, जेल की कलकोठरी से बाहर आने के बाद हमारे हौंसले अब दस गुना और मजबूत हो चुके हैं, ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना ही होगा।
वहीं कांग्रेसियों ने कहा कि मथुरा नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की जो हड़ताल चल रही है, उसका हम पूर्ण समर्थन करते हैं और नगर निगम प्रशासन से मांग करते हैं कि जल्द ही उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण किया जाए अन्यथा जिला कांग्रेस कमेटी रूपरेखा बनाकर सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज हमारे वरिष्ठ मार्गदर्शक श्याम सुंदर शर्मा के आधिकारिक आगमन से हमारी ताकत दुगनी हो गई है और अब मथुरा में कांग्रेस का परचम लहराएगा, इस दौरान छाता विधानसभा से फालेन गांव से रामवीर चौधरी ने कांग्रेस सदस्यता ग्रहण की, कार्यकर्ताओं ने उनका भी जोरदार एवं भव्य स्वागत किया ।
इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि, राजन पाठक, आदित्य तिवारी, अप्रतिम सक्सैना, प्रवीण ठाकुर, रूपा लवानिया, रमेश कश्यप, विपुल पाठक, उमाशंकर शर्मा, अर्पित जादौन, अनाम धन्य तिवारी, दुर्गेश बघेल, महेश चौबे, रवि वाल्मीकि, संदीप हिंडोल, हरिओम उपाध्याय, राजेश सारस्वत, अशोक निषाद, मेदाराम मोनू, कुरैशी हाशिम, हुमेंर, यतीश उपमन्यु, अनूप गौतम, अमित कुमार, कासिम गाजी, लोकेंद्र यादव, निशू यादव, बालवीर प्रधान, धर्मेंद्र सिंह प्रधान, अमित दीक्षित, राकेश शर्मा, ललिता देवी, विष्णु शर्मा, राजेश कुमार, दिलशाद खान, हर्ष कुमार, नदीम अहमद, शाहिद आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे ।













