करवाचौथ पर्व : गांव देहात के बाजारों में महिलाओं की चहल पहल

करवाचौथ पर्व : गांव देहात के बाजारों में महिलाओं की चहल पहल
   राया (मथुरा) । करवाचौथ पर्व को लेकर कस्बा राया के बाजारों में रौनक बढ़ गई है, पर्व की तैयारियों के लिए खरीदारी करने के लिए महिलाओं की भारी भीड़ बाजारों में उमड़ पड़ी, महिलाओं ने साड़ी, कपड़े, चूड़ियां, श्रृंगार सामग्री, मेहंदी और पूजा से संबंधित सामान की खरीदारी की, बाजारों में सुबह से ही चहल पहल देखने को मिली, दुकानों पर महिलाओं की भीड़ के चलते बाजारों में काफी रौनक रही ।
   वहीं अधिक भीड़ होने के कारण राया कस्बे के बाजार के प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति बन गई जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा, करवाचौथ को लेकर दुकानदारों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है, पर्व के मद्देनजर बाजारों में खरीदारी का माहौल बना हुआ है, महिलाओं में करवा चौथ पर्व को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2080319
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.