व्यापारी संगठन ने नगर निगम प्रशासन के प्रति व्यक्त की नाराजगी

व्यापारी संगठन ने नगर निगम प्रशासन के प्रति व्यक्त की नाराजगी 
-व्यापारियों को तवज्जो नहीं दे रहा नगर निगम, नहीं हो रहा समाधान
  मथुरा । एक माह से से भी अधिक समय बीत जाने की बाद भी नगर निगम द्वारा व्यापारियों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है, 16 सूत्रीय मांग पत्र पर कार्यवाही न किए जाने व जवाहर हाट में बसाए गए विस्थापितों की दुकानों व मकानों को फ्री होल्ड न किए जाने से नाराज व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल के नेतृत्व में अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार से मिला व व्यापारी आंदोलन के लिए निगम को तैयार रहने की चेतावनी दी ।
 सिटी नगर निगम कार्यालय पहुंचे व्यापारी प्रतिनिधि मंडल द्वारा अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह के समक्ष नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व नगर आयुक्त जगप्रवेश के समय से 16 सूत्रीय मांगे प्रस्तावित है जिन पर तत्कालीन नगर आयुक्त व निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ व्यापार मंडल की मीटिंग में सभी मांगों का शीघ्र निस्तारण किए जाने का आश्वासन मिला था किंतु एक महीने से भी अधिक समय होने के बाद किसी भी कार्य में प्रगति नहीं दिख रही है ।
  व्यापारी व आम जनता परेशान है, इस सबसे व्यापारी अब आंदोलन करने को मजबूर हो गया है, अगर नगर निगम द्वारा शीघ्र व्यापारीयों की मांग पर कार्यवाही नहीं की गई तो दीपावली के बाद व्यापार मंडल एक बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी नगर निगम की होगी, जवाहर हॉट व्यावसायिक समिति के अध्यक्ष व नगर उपाध्यक्ष गुरमुख दास जवाहर हाट व्यवसाय समिति की महामंत्री जितेंद्र सेठी, सरदार मंजीत सिंह व तुलसीदास गंगवानी ने 1950 में पाकिस्तान से आऐ शरणार्थी परिवारों के जवाहर हाट में बसाऐ जाने व स्वामित्व का विषय रखा, आज तक विस्थापित परिवारों को स्वामित्व नहीं मिला है, उन्होंने मांग की है कि शरणार्थी परिवारों का 2005 के बाद का टैक्स जमा कर व मालिकाना हक रजिस्टर मे प्रविष्टि कर उन्हें मालिक होने का हक प्रदान किया जाए

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2080313
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.