वाल्मीकि शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत
वाल्मीकि शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत
मथुरा । भगवान वाल्मीकि की एक भव्य और अलौकिक शोभायात्रा धूमधाम एवं श्रद्धा-उल्लास के साथ निकाली गई, शोभायात्रा में वाल्मीकि समाज के साथ ही शहर के विभिन्न समाज के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया, शोभायात्रा का शुभारंभ भगवान वाल्मीकि वाटिका से हुआ,शोभायात्रा पारंपरिक मार्गों भरतपुर गेट, घीया मंडी, चौक बाजार, स्वामी घाट, श्री द्वारकाधीश मंदिर, विश्राम घाट, छाता बाजार, होली गेट और कोतवाली रोड से होते हुए पुनः भगवान वाल्मीकि वाटिका पहुंचकर संपन्न हुई ।.jpg)
शोभायात्रा के पूरे मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं एवं स्थानीय निवासियों द्वारा इसका भव्य स्वागत किया गया, वाल्मीकि समाज और जाटव समाज के लोगों के साथ-साथ भीमराव अंबेडकर जयंती के अध्यक्ष विशंभर दयाल एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की, इस दौरान अतिथियों और सहभागियों को पटका ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया ।(58).jpg)
शोभायात्रा में कई मनमोहक और प्रेरणादायी झांकियां शामिल थीं, इनमें गौतम बुद्ध, बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अंबेडकर, राधा-कृष्ण, भगवान भोलेनाथ, माता पार्वती तथा श्री गणेश जी की मनभावन झांकियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया, इस आयोजन में वाल्मीकि समाज के नन्हे-मुन्ने बच्चों, युवतियों, महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, समाज के हर वर्ग और अन्य समुदायों की सहभागिता ने आपसी सद्भाव और भाईचारे की मिसाल पेश की ।















