किशोरी रमण कॉलेज में आयोजित हुई वित्तीय साक्षरता पर सेमिनार
किशोरी रमण कॉलेज में आयोजित हुई वित्तीय साक्षरता पर सेमिनार
मथुरा । किशोरी रमण पी.जी. कॉलेज, मथुरा के वाणिज्य संकाय द्वारा मंगलवार को वित्तीय साक्षरता विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को वित्तीय प्रबंधन, बचत, निवेश तथा आर्थिक निर्णयों के प्रति जागरूक करना था, सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रोहित वाजपेयी ने विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता के महत्व से अवगत कराया, उन्होंने धन के उचित प्रबंधन, निवेश के विभिन्न विकल्पों तथा सोच समझकर वित्तीय निर्णय लेने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला ।.jpg)
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 प्रवीण कुमार अग्रवाल ने भी विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी, उन्होंने बचत, धन के विवेकपूर्ण उपयोग तथा वित्तीय मामलों में जागरूकता के महत्व को समझाते हुए विद्यार्थियों को भविष्य के लिए आर्थिक रूप से सजग रहने के लिए प्रेरित किया, प्रो0 अनिल सक्सेना, विभागाध्यक्ष, लेखा एवं विधि, डॉ0 वीरांगना सिंह तथा अनिल कुमार, समन्वयक के रूप में उपस्थित रहे, सेमिनार के माध्यम से विद्यार्थियों को वित्तीय जागरूकता बढ़ाने तथा अपने भविष्य से जुड़े आर्थिक निर्णयों को समझदारी से लेने की प्रेरणा मिली, यह आयोजन विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान एवं वित्तीय समझ को विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा ।(56).jpg)















