किशनपुर में रावण दहन मेले का किया गया भव्य आयोजन

किशनपुर में रावण दहन मेले का किया गया भव्य आयोजन
   महावन (मथुरा) । ग्राम किशनपुर में आयोजित रामलीला महोत्सव के अंतिम दिन रावण दहन के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया, मेले का शुभारंभ समाजसेवी एवं व्यवसायी प्रवीण पराशर ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर किया, इस दौरान ग्राम वासियों में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा, मुख्य अतिथि ने रामलीला कमेटी को दान स्वरूप 31,000 रुपये की धनराशि भेंट की ।
   उन्होंने कहा कि रामलीला जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन भारतीय संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक मूल्यों को जीवंत बनाए रखते हैं, ऐसे कार्यक्रमों से समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सद्भाव की भावना मजबूत होती है, उन्होंने युवाओं से गांव में आयोजित होने वाले धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा इनके सफल आयोजन में सहयोग करने की अपील की ।
  उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से गांव की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाया जा सकता है, आयोजन में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष दिनेश पराशर, उपाध्यक्ष राधेश्याम पराशर, कोषाध्यक्ष महेश पराशर, प्रबंधक नंदकिशोर पराशर, आचार्य जितेंद्र पराशर, भिक्की लाल शर्मा, हरिमोहन पराशर और प्रवीण जोशी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे, मंच संचालन हीरालाल पराशर ने किया, रावण दहन और मेले के आयोजन से पूरे गांव में उत्सव का माहौल रहा ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2080320
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.