पावर कारपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार ने समीक्षा

पावर कारपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार ने समीक्षा
-राजस्व वसूली के लिए अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश, कार्यवाही की चेतावनी
  मथुरा । उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को राजस्व वसूली में तेजी लाने को कहा है, बिजली बिल राहत योजना की समीक्षा की, उन्होंने पाया कि तमाम बकाएदार उपभोक्ता योजना का लाभ लेने नहीं आ रहे हैं, इस पर कहा, अगर उपभोक्ता नहीं आ रहे हैं तो साफ है कि वे हैं ही नहीं, अगर ऐसा है तो ऐसे उपभोक्ताओं के कनेक्शन कटवा कर संबंधित के खिलाफ वसूली को आरसी जारी कराएं। नई वर्टिकल व्यवस्था को प्रभावी कर उपभोक्ताओं को सुविधाएं दी जाएं। 
  कैंट बिजली घर परिसर के निरीक्षण के दौरान अव्यवस्थाओं पर उन्होंने खासी नाराजगी जताई, प्रबंध निदेशक पंकज कुमार बुधवार की सुबह 11 बजे कैंट बिजलीघर कार्यालय पहुंचे, उन्होंने मुख्य अभियंता के कार्यालय में सभी अधिकारियों के साथ राजस्व वसूली की समीक्षा की, मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने बताया कि राहत योजना के तहत अब तक 51 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। उन्होंने कहा, इतनी बड़ी योजना का लाभ लेने उपभोक्ता क्यों नहीं आ रहे, अगर वे आ नहीं रहे हैं तो इससे प्रतीत हो रहा है उपभोक्ता हैं ही नहीं, ऐसे में इन लोगों के कनेक्शन कटवाकर उनके नाम आरसी जारी की जाए, राजस्व वसूली में शिथिलता पर अधिशासी अभियंताओं को कार्रवाई की चेतावनी दी। 
  वहीं मुख्य अभियंता को राहत योजना समाप्त होने के बाद लक्ष्य से पीछे रहने वाले अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए, उन्होंने बिजनेस प्लान से कराए जा रहे कार्यों की स्थिति को जाना, ग्रीष्म ऋतु में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए कार्य समय से पूर्ण कराने को कहा, उन्होंने स्टोर में आवश्यक सामग्री की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ट्रांसफार्मर डैमेज में कमी लाने के लिए तकनीकी प्रयास करने के निर्देश दिए, शहर में लागू की गई नई वर्टिकल व्यवस्था के बारे में जाना, बताया गया कि नई व्यवस्था के तहत अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है, इस पर उन्होंने जल्द सभी कार्यालय व्यवस्थित कराकर नई व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए, इसके बाद प्रबंध निदेशक ने कार्यालयों का निरीक्षण किया ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1385336
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.