"परमवीर चक्र विजेता योद्धा" पुस्तक का किया गया विमोचन

"परमवीर चक्र विजेता योद्धा" पुस्तक का किया गया विमोचन
  मथुरा । देश के शूरवीर इक्कीस परमवीर चक्र विजेता योद्धा पुस्तक का बलदेव में विमोचन हुआ, पुस्तक के संपादक राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान प्राप्त, एक्सिक्यूटिव कमेटी एवं जनरल काउंसिल के पूर्व सदस्य डॉ0 राकेश चंद्र चतुर्वेदी, मदन मोहन कलावती देवी सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य विवेक कुमार दुबे ने ब्रजराज की नगरी में पुस्तक का विमोचन कर परमवीर चक्र विजेताओं को सच्ची श्रद्धांजलि दी । 
  डॉ0 राकेश चंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि देश में अब तक इक्कीस योद्धाओं को को परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया है जिन्होंने विभिन्न लड़ाइयों में देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान दे दी, परमवीर चक्र भारत का सर्वाेच्च सैन्य अलंकार है। जो दुश्मनों की उपस्थिति में  उच्च कोटि की शूरवीरता एवं त्याग के लिए प्रदान किया जाता है, प्रधानाचार्य विवेक कुमार दुबे ने कहा कि देश में वर्तमान स्थिति तक इक्कीस योद्धाओं ने राष्ट्र के सर्वाेच्च सम्मान से अपने जीवन को धन्य किया है। 
 मेजर सोमनाथ शर्मा देश के सबसे प्रतिष्ठित सैन्य सम्मान के प्रथम विजेता है, अब तक दिए गये इक्कीस परमवीर चक्र सम्मान विजेताओं में चौदह योद्धाओं को यह सम्मान मरणोपरांत प्रदान किया गया है, इस अवसर पर सभी अतिथियों का सम्मान पटुका पहनाकर किया गया, सभी आगंतुकों को नशा एक अभिशाप पुस्तक के साथ परमवीर चक्र विजेता पुस्तक सभी को भेंट की गई, संघ के नगर संघ चालक विनय अग्रवाल, ललित कुमार मित्तल, सुरेंद्र चौधरी, दिनेश मोदी, तारक नाथ पांडेय, निधि मित्तल, हिमांशी मित्तल आदि उपस्थिति थे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1373848
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.