अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत
अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत
मथुरा । थाना राया क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार की रात्रि बरेली हाइवे मार्ग ग्राम नगला भीमा के समीप शादी समारोह से लौट रहे दो बाइक सवारों को अज्ञात वाहन चालक ने पीछे टक्कर मारकर रौंद दिया इस दौरान पीछे बैठे बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गयी ।
प्राप्त जानकारी अनुसार बरेली हाइवे मार्ग गांव भीमा नगला के समीप राया में शादी समारोह में शामिल होकर वापिस लौट रहे दो बाइक सवारों को अज्ञात वाहन चालक ने तेज़ी व लापरवाही से बाइक में पीछे से टक्कर मार दी, इस दौरान बाइक पर पीछे बैठे 65 बर्षीय बुजुर्ग लालाराम पुत्र रामजीलाल निवासी दिसवार गोरई सड़क पर गिर पड़े, गाड़ी चालक मृतक लालाराम को 50 मीटर दूर तक घसीट कर ले गया जिनकी मौके पर ही मौत हो गयी, वही चालक घटना को अंजाम देकर फरार हो गया, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुच गयी और शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया ।







.jpeg)













