गोविंद नगर पुलिस ने दबोचे चार शातिर चोर, चोरी का स्क्रैप बरामद
गोविंद नगर पुलिस ने दबोचे चार शातिर चोर, चोरी का स्क्रैप बरामद
मथुरा। थाना गोविंदनगर पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए बुधवार तड़के चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर डीग गेट चौकी क्षेत्र के अंतर्गत पुरानी रेलवे लाइन के पास से घेराबंदी कर इन चोरों को दबोचा, पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया तांबा व पीतल का भारी मात्रा में स्क्रैप और दो अवैध चाकू बरामद हुए हैं, गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नई बस्ती निवासी यूसुफ उर्फ ईसुब, चुन्नी, चांद और यूसुफ के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, मुख्य अभियुक्त यूसुफ उर्फ ईसुब शातिर किस्म का अपराधी है, जिस पर मथुरा के विभिन्न थानों में चोरी और लूट के करीब 11 मुकदमे दर्ज हैं, वहीं अभियुक्त चांद पर भी पूर्व में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज रहा है, थाना प्रभारी ने बताया कि अभियुक्तों के खिलाफ धारा 303(2), 317 (2) बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया गया है, गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मयंक, संतोष कुमार और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे ।







.jpeg)













