सड़क हादसा : राया हाथरस मार्ग पर युवक की हुई दर्दनाक मौत
सड़क हादसा : राया हाथरस मार्ग पर युवक की हुई दर्दनाक मौत
मथुरा । राया हाथरस मार्ग पर रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में लगभग 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई, यह हादसा मिश्री मोड़ गांव के पास उस समय हुआ, जब किसी अज्ञात वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, घटना की सूचना मिलते ही बिचपुरी चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे ।
पुलिस ने आसपास क्षेत्र में युवक की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी, हादसे के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, थाना राया प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत की सूचना प्राप्त हुई थी, सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में ले लिया गया, बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं, पुलिस का कहना है कि आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट से मिलान किया जा रहा है और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी ।







.jpeg)













