होली खेलें पर हुडदंग बर्तास्त नहीं, हुड़दंगियों को दी चेतावनी
होली खेलें पर हुडदंग बर्तास्त नहीं, हुड़दंगियों को दी चेतावनी
-सीओ सदर की मौजूदगी में थाना जैंत में हुई शांति समिति की बैठक, दिये निर्देश
मथुरा । ब्रज की विश्व प्रसिद्ध होली और आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है, त्योहार के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के उद्देश्य से थाना जैंत परिसर में क्षेत्राधिकारी सदर पीतमपाल सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की एक विशेष बैठक संपन्न हुई, बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, संभ्रांत नागरिकों और गणमान्य लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।
सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने कहा कि होली आपसी प्रेम और रंगों का त्योहार है, इसमें खलल डालने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ पुलिस सख्ती से निपटेगी, उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे जबरन रंग डालने, शराब पीकर हुड़दंग करने या तेज आवाज में डीजे बजाने जैसी गतिविधियों से बचें, विशेष रूप से सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं व अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी, बताया कि होली के पर्व पर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
सीओ सदर ने थाना जैंत पुलिस को निर्देश दिए कि बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर गश्त बढ़ाई जाए ताकि महिलाएं और बच्चे निर्भय होकर त्योहार मना सकें, उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए कहा कि यदि कहीं भी कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, बैठक के दौरान उपस्थित नागरिकों ने भी अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं और सुरक्षा संबंधी सुझावों को पुलिस प्रशासन के सामने रखा, लोगों ने विश्वास दिलाया कि वे ब्रज की मर्यादा के अनुरूप शांतिपूर्ण तरीके से होली का पर्व मनाएंगे और प्रशासन का पूर्ण सहयोग करेंगे, थाना प्रभारी जैंत उमेश चंद्र त्रिपाठी, मनोज भाटी, सुधीर राठी, जोगेंद्र, सतेंद्र, सौदान सिंह, द्वारिकाधीश यादव, कालू पहलवान, तेजपाल सिंह आदि मौजूद रहे ।







.jpeg)













