रंगयात्रा सम्मान समारोह : सरस गीतकार पं0 रामेंद्र मोहन त्रिपाठी सम्मानित

रंगयात्रा सम्मान समारोह : सरस गीतकार पं0 रामेंद्र मोहन त्रिपाठी सम्मानित 
  मथुरा । ब्रज प्रान्त की साहित्यिक, साधनारत कला, सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवा में समर्पित प्रमुख संस्था, जागृति कला संगम की ओर से इस वर्ष का ”प्रतिष्ठित ब्रज धरोहर रंगयात्रा सम्मान पुरस्कार“ कवि शिरोमणि, सरस गीतकार, राष्ट्रभक्त, पं० रामेंद्र मोहन त्रिपाठी को मिला है, रंगयात्रा सम्मान प्राचीन गोवर्धन नाथ मंदिर, छत्ता बाजार से शुरू होकर प्रताप नगर ए. ब्लॉक आगरा ब्रज कला एवं आधुनिक रंगमंच के मर्मज्ञ विद्वान, सिने अभिनेता रंगाचार्य पं0 लोकेन्द्रनाथ कौशिक के नेतृत्व में पहुंची ।
   ”ब्रज धरोहर रंगयात्रा सम्मान“ कार्यक्रम का शुभांरभ शहनाई वादन के उपरांत पं वेदान्त कौशिक द्वारा शंखनाद ध्वनि के बीच वैदिक मंत्रोच्चारण का  पाठन सस्वर किया गया, टी0वी0 धारावाहिक अभिनेता सौरभ कौशिक एवं महिमा कौशिक ने मंगलाचरण आराधना की, अधिवक्ता रामसरीन, मनीष पाल, विनोद कुमार वर्मा, अवधेश शर्मा, समाजसेवी अर्जुन सिंह, अक्षय सत्संगी ने अतिथियों का माल्यार्पण एवं पट्का पहनाकर स्वागत किया, राष्ट्रकवि ब्रज गौरव राधा गोविन्द पाठक (बल्देव) ने रंगयात्रा सम्मान कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुऐ धातु की धेनु (गाय), संगीतज्ञ डा0 राजेन्द्र कृष्ण अग्रवाल, अधिवक्ता रामसरीन एवं मृत्युंजय उपाध्याय ने सम्मान पत्र वाचन कर भेंट किया, कार्यक्रम संयोजक ने ताम्र, वीड़ा (पान) प्रसाद भेंट कर मुख भूषण में ताम्बुल सम्मान किया । 
   डा. ललित मोहन शर्मा प्राचार्य बीएसए कॉलेज ने अतिथि अधिवक्ता राजेन्द्र प्रसाद कैशोरिया साहित्यकार, सुश्री आशा चतुर्वेदी ने सम्मानित व्यक्तित्व को भगवान ब्रज बिहारी लाल की छवि भेंट कर, रंगयात्रा सम्मान की श्रृंखला को आगे बढ़ाया, गोवर्धन नाथ की प्रसादी रंगाचार्य लोकेन्द्रनाथ कौशिक, अनुपम शर्मा, अर्जुन सिंह ने भेंट की एवं श्रीमद्भागवत गीता महापुराण भेंट की, युवा संगीतज्ञ, अनुपम शर्मा आकाशवाणी के उदघोषक अनुराग पाण्डेय, दिलीप यादव ने छत्र भेंट किया ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1398772
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.