युवक पर लाठी डंडों से हमला, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
युवक पर लाठी डंडों से हमला, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मथुरा । थाना जैत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भरतिया में पुरानी रंजिश या विवाद के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है, पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम भरतिया निवासी वेदप्रकाश ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उनका पुत्र करण सोमवार को घर से आटा पिसवाने के लिए चक्की पर गया था ।
आरोप है कि जब वह वापस लौट रहा था, तभी रास्ते में नवादा, थाना हाईवे निवासी करण सिंह, भरतिया निवासी बंटी, केशव, सचिन ने उसे घेर लिया, पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपियों ने घात लगाकर हमला किया और लाठी-डंडों से युवक की बेरहमी से पिटाई की, हमले में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है जिससे वह लहूलुहान हो गया, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गाली गलौज करते हुए और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए, परिजनों ने घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है, पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है, चौकी प्रभारी आझई मनोज कुमार भाटी ने बताया तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।







.jpeg)













