गोवर्धन : इंद्रा कॉलोनी में शादी से पहले चोरों ने घर को बनाया निशाना
गोवर्धन : इंद्रा कॉलोनी में शादी से पहले चोरों ने घर को बनाया निशाना
मथुरा । गोवर्धन की इंद्रा कॉलोनी में बुधवार तड़के एक घर में लाखों रुपये की चोरी हो गई, चोरों ने सोख अड्डा के समीप स्थित एक मकान को निशाना बनाया, घटना रात करीब एक बजे की बताई जा रही है, जब परिवार के सदस्य सो रहे थे, सुबह जागने पर परिजनों ने घर का सामान बिखरा और अलमारी के ताले टूटे पाए।
पीड़ित परिवार के अनुसार, उनकी बेटी की शादी अगले महीने होनी है, शादी के लिए घर में रखा करीब साढ़े नौ तोला सोना, लगभग 4.30 किलोग्राम चांदी और नगद राशि सहित कुल 24 से 25 लाख रुपये मूल्य का सामान चोरी हो गया, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश कर रही है, इस चोरी की वारदात से कॉलोनीवासियों में चिंता बढ़ गई है।
स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है, मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए, क्षेत्राधिकारी (सीओ) अनिल कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा ।







.jpeg)













