होली मिलन समारोह एवं काव्य संध्या का किया गया आयोजन

होली मिलन समारोह एवं काव्य संध्या का किया गया आयोजन 
   मथुरा । जन सांस्कृतिक मंच द्वारा होली मिलन समारोह एवं काव्य संध्या का आयोजन किया गया, डॉ0 आरके चतुर्वेदी की अध्यक्षता में प्रारंभ हुए कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन मंच के अध्यक्ष राजकिशोर अग्रवाल ने किया तथा संचालन मंच के सचिव रवि प्रकाश भारद्वाज ने किया ।


   पुष्पों से खेली गई होली में कवि डॉ0 गोपाल कृष्ण दुबे ने होरी को हुरंग चढ्यौ नैन को निसंग चढ्यौ, बृजभूषण चतुर्वेदी ने नेह को रंग चढ़ाय गयौ है मारि कै नैननि की पिचकारी, राहुल गुप्ता ने जब चले प्यार की बात समझो होली है, अटल राम चतुर्वेदी ने छैला होले से मलियो गुलाल, प्रसून पांडे ने सब जग होय रंग की होरी, रूपेश धनगर ने बूढ़ेन पेऊ जवानी आई गई है, अंजू शर्मा ने प्रीत के संग रंगी मेरी हर होली हो, रेणु उपाध्याय ने लाग्यो फागुन सखी जब ते तान मुरली की गाजै री, डॉ0 नीतू गोस्वामी ने-होरी में होऊ विलाऊ बने होरी में काव्य पाठ कर श्रोताओं का खूब मनमोहा । 


   कवियों एवं कवित्रियों का शॉल व पटुका उढ़ाकर राज किशोर अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, डा0 धर्मराज, सुनील आचार्य, उपेंद्र चतुर्वेदी, अरविंद टीटू, शशि बंसल, मीनू गोयल ने स्वागत किया, आशुतोष गर्ग एवं कल्पना गर्ग ने व्यवस्था सहयोग किया, डा0 अशोक बंसल, किशन चतुर्वेदी, गौरव अग्रवाल, संजय भटनागर, उमा शर्मा, सुरेश कुमार सैनी, देवेंद्र पाल, साजन चतुर्वेदी, आरआर उपाध्याय, मोहन सिंह, टिकेंद्र शाद, भूपेंद्र अग्रवाल, प्रणय अग्रवाल, अमिता भटनागर, रमन लाल गुप्ता, रवि शर्मा, डॉ0 कैलाश चंद, वीके उपाध्याय, विनीत उपाध्याय, मुरारी लाल अग्रवाल, रुद्रांशी चतुर्वेदी, कैलाश चंद, चारु अग्रवाल, कैलाश वर्मा, धुरी भारद्वाज, ध्रुव भारद्वाज आदि मौजूद रहे ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1473259
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.